&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अल्प प्रवास पर बुधवार शाम को विशेष विमान से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने एयरपोर्ट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद एयरपोर्ट से सीधे 15 अगस्त को सड़क हादसे में जान गवाने वाले लोकेन्द्रसिंह के घर पहुंचे एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को संवेदना दिखानी चाहिए थी. उन्हें पीड़ित परिवार से मुलाकात करनी चाहिए थी. पता नहीं उनके सलाहकार कौन है जो उनको ऐसी सलाह देते हैं. रूट बदलकर निकल गए.
गहलोत ने कहा कि मानवता होती है कि किसी पीड़ित से बात करें, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऐसा नहीं किया, जिससे भीड़ आक्रोशित हुई. साथ उन्होंने कहा कि बच्चे स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे और इस दौरान यह घटना हुई. इस घटना के बाद ना तो कोई कार्रवाई हुई ना किसी के खिलाफ एक्शन हुआ. यह बड़ी बात है साथ ही उन्होंने कहा कि हर गलती कीमत मांगती है.
वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर कहा कि हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट तक सरकार गई है. मैं 5 साल से देख रहा हूं एक बार स्ट्राइक हो गई थी उस समय चुनाव रोकना पड़ा. इन्हें प्रयास करने की जरूरत नहीं थी. इससे पहले भी कई सरकार गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया इसलिए हाई कोर्ट का निर्णय सरकार को मानना चाहिए अविलम्ब चुनाव की घोषणा करनी चाहिए.
वही वोट चोरी को लेकर उन्होंने कहा कि अब यह मुद्दा गांव गांव तक पहुंच गया है कितने लोग बिना वोट डाले इधर-उधर घूमते हैं. कई लोगों के नाम कट जाते हैं और राहुल गांधी चाहते हैं कि एक बार स्पष्ट लिस्ट बन जाए आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है. एक बटन दबाते ही सारी सूचनाओं और जानकारी सामने आ जाती है आज किसी का नाम जोड़ना है. हटाना एक बटन से काम होता है. एक चुनाव के समय ही पता चलता है जब वोट डालने जाता है तो उसको पता चलता है कि उसका नाम ही नहीं है. साथ ही उन्होंने एक बार फिर कहा कि इलेक्शन कमीशन का व्यवहार अच्छा नहीं है.
विपक्ष महाभियोग लाने की सवाल पर उन्होंने कहा कि देखिए विपक्षी पार्टी बैठकर तय करेंगे और सभी लोग मानेंगे. क्या राजस्थान में भी वोट चोरी हुई है. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां हुआ है वहां आप पता कीजिए आप लोगों की ड्यूटी है और आप लोगों को जानकारी पता चले तो बताएं ताकि पब्लिक जानना चाहती है.
क्या अनुभवहीनता मानते हैं इस एक्सीडेंट के बाद मुख्यमंत्री पीड़ित से नहीं मिले इस सवाल पर उन्होंने कहा मुझे जानकारी नहीं उस समय क्या हुआ होगा. किसने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को गाइड किया होगा. यह उन्हें मालूम होना चाहिए कि एक बच्चा प्रोग्राम में आ रहा था और एक्सीडेंट में वह मर गया है. यह विशेष बात होती है कि 15 अगस्त के मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में बच्चे जा रहे थे और वो भी 5:30 बजे और रास्ते में उसकी मौत हो जाए. अगर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सलाह देने वाले ठीक ढंग के होते तो परिवार वालों को बुलाते उनसे बात करते मैं समझता हूं कि अपने यहां यह मानव की सोच होती है कि अगर कोई आदमी संवेदनशीलता दिखा देता तो आधा गुस्सा आमजन का शांत हो जाता और जनता यह सोचती है कि हमारी चिंता मुख्यमंत्री जी को है और हमारे दुख: में शरीक हुए हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत एयरपोर्ट से सीधे रातानाडा पहुंचे, जहां लोकेन्द्रसिंह के परिजनों से मुलाकात की. उसके बाद एमडीएम अस्पताल भी गए और घायल बच्चों के परिजनों से मुलाकात की. एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस सचिव हेमलता चौधरी,पूर्व मंत्री राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व राज्य बाल कल्याण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व विधायक हिरालाल ,जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खान, जिला अध्यक्ष दक्षिण नरेश जोशी,कांग्रेस नेता करणसिंह उचियारडा, करणसिंह राजपुरोहित, मनीष जैन, युवा कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया, एनएसयूआई शहर जिलाध्यक्ष डॉ बबलू सोलंकी सहित कई लोग मौजूद थे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!