&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ramdevra Mela 2025: पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ बाबा रामदेव का 641वां भादवा मेला प्रशासनिक रूप से शुरू हो गया है. पहले दिन ही करीब 2 से ढाई लाख लोग रामदेवरा पहुंचे और बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए.
इस संबंध में प्रशासन की तरफ से प्रयास किया जा रहे हैं कि यहां आने वाले भक्तों को सभी तरह की सुविधा मिले. इसके लिए मेला अधिकारी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन मेला अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसके अंदर सभी विभागों के अधिकारियों ने सामूहिक रूप से शिरकत की.
मेला अधिकारी ने कहा कि बाबा रामदेव का भादवा मेला प्रशासनिक रूप से शुरू हो गया है. ऐसे में सभी विभागों की जिम्मेदारी बनती है कि वे यहां आने वाले भक्तों को अपने विभाग के अनुसार, सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं.
कहीं भी किसी प्रकार की कोई कोताहि बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी भक्त आता है, उन्हें पीने के पानी लाइट, चिकित्सा रहने की व्यवस्था, खाना-पीना सहित सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं भी मिले. यहां आने वाले भक्तों की जेब नहीं कटे, उन्हें परेशानी नहीं हो.
इसके लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मेला को लेकर भक्तों में इन दिनों काफी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है. देश के अलग-अलग स्थान से हाथों में रंग-बिरंगी पताका लिए हुए. अपने परिवारजनों के साथ जयकारा लगाते हुए पद मार्ग बस रेलगाड़ी सहित विभिन्न साधनों से लगातार रामदेवरा आ रहे हैं. ऐसे में धार्मिक स्थल रामदेवरा भक्तों से अटा हुआ नजर आ रहा है.
बता दें कि रामदेवजी का मेला 2025 में 10 अगस्त से शुरू हुआ, जो 7 सितंबर तक चलेगा. यह मेला 28 दिनों तक चलेगा और इसमें लाखों भक्त बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए आएंगे. यह मेला भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से एकादशी तिथि तक लगता है, जिसे भादवा का मेला भी कहा जाता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!