प्रेमी संग अय्याशी की चाह! पत्नी ने बेरहमी से पति की कराई हत्या, फिर...

Barmer Murder Case: बीकानेर के रामसर थाना क्षेत्र में 2019 में हुए प्रेम प्रसंग हत्याकांड का फैसला आया. पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति वीरसिंह की हत्या की. अदालत ने दोनों को उम्रकैद सुनाई.

प्रेमी संग अय्याशी की चाह! पत्नी ने बेरहमी से पति की कराई हत्या, फिर...
Image Credit: Barmer Murder CaseSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या करने के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. यह मामला वर्ष 2019 का है, जब रामसर थाना क्षेत्र में वीरसिंह की हत्या कर उसका शव खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की गई थी. अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 2, बाड़मेर पीयूष चौधरी ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी महेन्द्रसिंह और दक्षा कंवर को दोषी करार दिया. अदालत ने दोनों को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302/34 में आजीवन कारावास और पचास हज़ार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. वहीं, धारा 201/34 में तीन वर्ष का कठोर कारावास और दस हज़ार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोनों को दो वर्ष छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी.

मामले की शुरुआत 4 जून 2019 को हुई थी, जब सुजानसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका चचेरा भाई वीरसिंह 3 जून की दोपहर घर से निकला था और अगले दिन उसकी लाश उदयराजसिंह की ढाणी के पास मिली. रिपोर्ट में शक महेन्द्रसिंह पर जताया गया था. पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि दक्षा कंवर और महेन्द्रसिंह के बीच प्रेम प्रसंग था, जिसका विरोध उसका पति वीरसिंह करता था. इसी रंजिश में दोनों ने मिलकर कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से वार कर उसकी हत्या की और शव को मिटाने का प्रयास किया.

Add Zee News as a Preferred Source

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 26 गवाह और विभिन्न दस्तावेज अदालत के समक्ष पेश किए. अपर लोक अभियोजक अनामिका सांदू और परिवादी पक्ष के अधिवक्ता स्वरूपसिंह राठौड़ ने दलील दी कि अभियुक्तों ने क्रूरतापूर्वक हत्या की और इसे छिपाने की कोशिश भी की, इसलिए उन्हें अधिकतम दंड मिलना चाहिए.


सभी साक्ष्यों और गवाहों पर विचार करने के बाद अदालत ने महेन्द्रसिंह और दक्षा कंवर को दोषी करार दिया. फैसले में कहा गया कि इस तरह का जघन्य अपराध समाज के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए कठोर सजा देना आवश्यक है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More