&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिले में 21 जून को होने जा रहा है. जिला कलेक्टर प्रतापसिंह ने योग दिवस की तैयारी और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक ली व निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर चाकचौबंद रहे. कलेक्टर ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से विख्यात खुहड़ी के धोरों पर इस साल 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य' थीम पर जिला स्तरीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित होगा.
खुहड़ी गांव में 21 जून को सुबह 7 बजे योग दिवस का आयोजन होगा. खुहड़ी में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यात्रा भी प्रस्तावित है. इसको लेकर अभी से सभी तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मखमली रेत के धोरों के नाम से विश्व विख्यात जैसलमेर जिले के खुहड़ी गांव में योगाभ्यास करेंगे. अगर CM खुहड़ी पहुंचते हैं तो ये राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जहां CM शर्मा राजस्थान के बाशिंदों को योग को जीवन में शामिल करने का संदेश देंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.
इस संबंध में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही CM भजनलाल शर्मा के जैसलमेर में योग दिवस के अवसर पर पहुंचने की सूचना मिली है, भाजपा के कार्यकर्ता तैयारियो में जुट गए हैं. 21 जून को सुबह खुहड़ी में ऐतिहासिक योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां CM शर्मा राजस्थान के वाशिंदों को योग का संदेश देंगे. वहीं, खुहड़ी के पर्यटन को बढ़ाने के लिए भी सौगात मिलेगी.
इस योगाभ्यास में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय वाशिंदे भी जहां शामिल होंगे. वहीं, योग दिवस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों से लेकर आमजन भी अभी से योग का अभ्यास कर योग दिवस की तैयारियां कर रहा है.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को होगा. इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सीएम शर्मा 20 जून को जैसलमेर आ सकते हैं. हालांकि अभी तक उनके दौरे की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिला प्रशासन अपने तौर पर तैयारियों में जुट गया है. जानकारी के अनुसार, सीएम शर्मा 20 जून को जैसलमेर आएंगे. यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन सुबह खुहड़ी के लिए रवाना होंगे.
Reporter- Shankar Dan
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!