&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: बिहार चुनाव की गर्माहट राजस्थान तक पहुंच चुकी है. नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने का मुद्दा राजस्थान में भी अब उफान पर है. जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी देहात दक्षिण की तरफ से आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया और राहुल गांधी की सांकेतिक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया.
जोधपुर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी देहात दक्षिण की तरफ से जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन किया गया. भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुतले की शव यात्रा लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे, यहां कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपा पदाधिकारी ने जमकर प्रदर्शन किया. यहां तक की ऐसे रो पड़े मानो हकीकत में किसी की शव यात्रा हो.
भाजपा पदाधिकारी ने नारेबाजी के बाद राहुल गांधी के पुतले का दहन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान देश का अपमान है और नारी शक्ति का अपमान है.
भाजपा देहाती दक्षिण अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कहा कि बिहार में अभी चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस के नेता और राहुल गांधी और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव दोनों ने मिलकर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय और दिवंगत माता जी को लेकर जो टिप्पणी की है. यह मुझे लगता है कि उनमें संस्कारों की कमी है.
जिस भाषा का प्रयोग उन्होंने किया यह उनकी ऐसी भाषा है, यह पीएम मोदी की माता नहीं पूरे राष्ट्र की और हिंदुस्तान की माता है, जो आज स्वर्ग में विराजित है उनके लिए टिप्पणी बहुत ही गलत है. इसे भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी. इसको लेकर हमने आज राहुल गांधी की शव यात्रा निकाली और पुतला दहन किया है. भारतीय जनता पार्टी देहात दक्षिण के सभी कार्यकर्ता इसमें आए हैं.
भाजपा देहात दक्षिण महामंत्री सुमित्रा बिश्नोई ने कहा कि आज जोधपुर जिला देहात दक्षिण की तरफ से राहुल गांधी के पुतले का दहन हुआ. उन्होंने जो पीएम मोदी की माता का अपमान किया है, उसके लिए पूरे भारत की नहीं पूरे देश की माताएं बहने उनके विरोध में है. एक पीएम मोदी की मां का अपमान नहीं किया है, उन्होंने सब का अपमान किया है, जो इस सृष्टि के रचयिता है. जिसकी मां की गोद में खेलने के लिए देवता भी धरती में अवतरित होते हैं, उस मां का राहुल गांधी ने अपमान किया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!