&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन, जोधपुर नाइट्स क्लब व मांजी श्री चौहान जी साहिबा रिलिजियस ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में युवराज शिवराज सिंह जी के 50वें जन्मदिवस के अवसर पर उम्मेद भवन पैलेस से सरदारपुरा तीसरी बी रोड तक मोटरबाइक रैली का आयोजन किया गया. इस रैली को युवराज शिवराज सिंह ने उम्मेद भवन पैलेस से झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान पूर्व महाराज गज सिंह भी मौजूद रहे.
उम्मेद भवन पैलेस से बाइक रैली रातानाडा सर्किल, पांच बत्ती सर्कल संवित सर्कल, जेडीए सर्किल, खतरनाक पुलिया, सी रोड सरदारपुरा महावीर कॉम्प्लेक्स, टाइटन वर्ल्ड होकर इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन द्वारा संचालित युवराज शिवराज सिंह न्यूरो रिहैब सेंटर सरदारपुरा तीसरी बी रोड पर जा कर समाप्त हुई.
पूर्व महाराजा गज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज युवराज शिवराज सिंह का 50वां जन्मदिन है, उन्हें बधाई देते हैं इनको जो चोट आई थी उसके बाद हमने हेड इंजरी फाउंडेशन चालू किया था. हेड इंजरी फाउंडेशन में अच्छा काम हो रहा है. सबसे बड़ा काम यह है कि लोगों को जागरूक करने का काम हो रहा है.
यह भी पढ़ें- मधु किन्नर हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
लोगों को हेलमेट पहनना जरूरी है और हम इसे ही प्रमोट कर रहे हैं और इसी के लिए आज इस रैली का आयोजन किया गया है. हमारे हेड इंजरी फाउंडेशन ने 40000 हेलमेट भी डिस्ट्रीब्यूट किए हैं और आगे भी हेलमेट वितरण करते रहेंगे. आज के अवसर पर मैं यह कहना चाहूंगा कि हेलमेट पहनना बहुत आवश्यक है. इस कार्यक्रम में कालीका टीम ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. कालिका टीम की यूनिट भी बाइक रैली में शामिल हुई और हेलमेट पहनने के प्रति लोगों को जागरूक किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!