शिक्षा मंत्री डोटासरा के बयान को लेकर BJP महिला मोर्चा की नारेबाजी, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
Advertisement

शिक्षा मंत्री डोटासरा के बयान को लेकर BJP महिला मोर्चा की नारेबाजी, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

हिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. 

महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं.

Jalore: भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) का पुतला फूंका और नारेबाजी की. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. उन्होंने कहा कि गहलोत (CM Ashok Gehlot) सरकार के राज में महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं प्रतिदिन हो रही है, लेकिन राज्य सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही.

यह भी पढ़ेंः डोटासरा के खिलाफ BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग

उनका कहना है कि नवरात्रि (Navratri) के पावन पर्व पर शिक्षा मंत्री (Education Minister) गोविंदसिंह डोटासरा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने शर्मनाक बयान दिया है, जिससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं. भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बताया कि गहलोत सरकार के डोटासरा को पद से हटाना भी चाहिए. डोटासरा को समझना चाहिए कि बालक की प्रथम पाठशाला उसकी मां होती है और वह भी महिला होती है. 

इस दौरान महिला मोर्चा जिला महामंत्री उर्मिला दर्जी, जिला महामंत्री अंजना सोलंकी, जिला मंत्री गायत्री गोड़, जिला आईटी सेल प्रभारी पूजा राव, जिला कार्यकारिणी सदस्य आशी देवी, सभापति गोविंद टांक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, नगर महामंत्री रतन सुथार, पार्षद दिनेश बारोट, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट, ओटाराम माली व अमृतलाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

Reporter- Bablu Meena

Trending news