जोधपुर में बन रही है बड़ी रणनीति! बीजेपी अध्यक्ष और संघ प्रमुख की मुलाकात पर टिकी सबकी नजरें"

Rajasthan News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार को जोधपुर पहुंचेंगे. वे दिल्ली से शाम 7:30 बजे जोधपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगे और रात 8:05 बजे लालसागर स्थित आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर पहुंचेंगे. 

जोधपुर में बन रही है बड़ी रणनीति! बीजेपी अध्यक्ष और संघ प्रमुख की मुलाकात पर टिकी सबकी नजरें"

Rajasthan News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार को जोधपुर पहुंचेंगे. वे दिल्ली से शाम 7:30 बजे जोधपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगे और रात 8:05 बजे लालसागर स्थित आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर पहुंचेंगे. वहां वे 5 से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में हिस्सा लेंगे. उनके एक दिन पहले पहुंचने को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ एक अलग बैठक हो सकती है.


राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 1 सितंबर से मारवाड़ में हैं और पिछले तीन दिनों से जोधपुर में ही रात्रि विश्राम कर रही हैं. दूसरी ओर, गुरुवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जोधपुर पहुंच रहे हैं. इस बीच, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि नड्डा और राजे के बीच मुलाकात हो सकती है. हालांकि, अभी तक इन दोनों के बीच किसी बैठक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस संभावित मुलाकात को लेकर अटकलों का दौर तेजी से चल रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत 1 सितंबर से जोधपुर में हैं. उसी दिन शाम को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी जोधपुर पहुंची थीं. बुधवार को राजे ने भागवत से लगभग 20 मिनट की मुलाकात की. इस मुलाकात ने देश की राजनीति में नए समीकरणों की संभावना को जन्म दिया है. जोधपुर में आयोजित हो रही अखिल भारतीय समन्वय बैठक से इस दिशा में और स्पष्टता मिलने की उम्मीद है.


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सूत्रों के अनुसार, जोधपुर में आयोजित अखिल भारतीय समन्वय बैठक में संघ और उससे संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी संघ के कार्यों को प्रत्येक गांव और ढाणी तक पहुंचाने के लक्ष्य पर विचार-विमर्श करेंगे. इसी क्रम में गुरुवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत कुछ प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक के एजेंडे पर चर्चा करेंगे.

इस बैठक में आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों के पदाधिकारी अपने वार्षिक कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. साथ ही, संघ और उसके संबद्ध संगठनों के कार्यों के विस्तार पर भी मंथन होगा, जिसमें संघ की शाखाओं और उनके कार्यों को हर घर तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की जा सकती है.

जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक के लिए बुधवार को भी संघ की विचारधारा से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का आगमन जारी रहा. इनमें आरएसएस की प्रमुख संचालिका वेंकटरमैया शांताकुमारी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी जोधपुर पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की.

इसके साथ ही, तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक की तैयारियों को बुधवार रात तक लालसागर स्थित आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में अंतिम रूप दे दिया गया. सूत्रों के अनुसार, बैठक की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है. आरएसएस के 150 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी रजिस्ट्रेशन से लेकर तीन दिनों तक चलने वाले बैठक के सभी सत्रों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो