भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे जोधपुर, CM भजनलाल ने की अगवानी

Jodhpur news: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर देर शाम को विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे. CM भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे जोधपुर, CM भजनलाल ने की अगवानी
Image Credit: Jodhpur newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jodhpur news: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर देर शाम को विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित रोशन झा, शिवप्रकाश सिंह के साथ जोधपुर पहुंचे.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी के लिए जयपुर से विशेष विमान से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की. CM भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल सहित भाजपा के नेता मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

CM भजनलाल शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को कार तक छोड़ने आए और उसके बाद वापस एयरपोर्ट से जयपुर रवाना हो गए. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित संगठन से जुडे़ नेता एयरपोर्ट से सीधे लाल सागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर पहुंचे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का आयोजन 5 से 7 सितंबर तक जोधपुर के लाल सागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में किया जा रहा है.

इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वयं संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति रहेगी. बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित अन्य बडे़ नेता भी विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे हैं. अब तीन दिन तक होने वाली बैठकों में शामिल होंगे, जहां कई अहम मामलों पर चर्चा होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More