Jodhpur Corona Case: जोधपुर में कोरोना के केस बढ़ने से चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है. अब तक 8 केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 6 अस्पतालों में भर्ती हैं. आमजन से गाइडलाइन की पालना करने की अपील की गई है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jodhpur Corona Case: प्रदेशभर में अब कोरोना का लेकर एक बार फिर से सतर्कता बढ़ गई है. जोधपुर में अभी कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं इसको लेकर चिकित्सा विभाग अब अलर्ट मोड पर है. जोधपुर में कुल आठ कैसेज दर्ज किए गए हैं जिसमें से पांच एम्स और एक मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती किया गया है वही बाकी दो को अन्य अस्पतालों में एडमिट किया गया है.
मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित का कहना है कि अमेरिका, रूस, इंडोनेशिया जैसे देशों में कोरोना में वृद्धि होने के बाद में अब भारत और राजस्थान में भी कोरोना के केस में वृद्धि देखने को मिली है हमारे यहां पर ओमीक्रोम नाम का वेरिएंट है. जिसे सब म्यूटेड वेरिएंट फैल रहा है इसमें 17 सब म्यूटेड वेरिएंट है जिसमें से तीन चार को मुख्य माना गया है.
जिनमें से J7 एसबीसी जैसी वेरिएंट शामिल है आम नागरिकों को जो सरकार द्वारा गाइडलाइन दी गई है उसकी पालना करने की आवश्यकता है कोरोना होने के लक्षण खांसी, जुकाम, सर दर्द के साथ में नाक से पानी बहना है अगर इसकी संक्रमकता बढ़ती है तो निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है हल्का बुखार, उल्टी दस्त, बदन दर्द भी कुछ केसेज में देखे गए हैं.
गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को ही वैक्सीन देने की जरूरत होती है सामान्य व्यक्ति में पिछली बार कोरोना की वैक्सीन से इम्यूनिटी होने के कारण वैक्सीन की आवश्यकता नहीं है. हाल फिलहाल मथुरादास माथुर अस्पताल में एक मरीज एडमिट है जिससे पहले से गंभीर बीमारियां है बाकी इसको लेकर आम नागरिकों में भी जागरूकता देखने को मिली है लोगों ने मास्क लगाना शुरू किया है अस्पताल में भी सुचारु व्यवस्था कर दी गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!