पंजाब-राजस्थान समझौते के बाद भी पानी सप्लाई में देरी, इंदिरा गांधी नहर के जरिए राहत की उम्मीदें धूमिल

Rajasthan News: भारत-पाक तनाव के चलते नहरबंदी को खत्म करने के लिए केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार को कहा था, लेकिन जो पानी 10 दिन पहले छोड़ जाना था वह लेट छोड़ा गया, जिससे पानी का जो अतिरिक्त फायदा मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाया.

पंजाब-राजस्थान समझौते के बाद भी पानी सप्लाई में देरी, इंदिरा गांधी नहर के जरिए राहत की उम्मीदें धूमिल
Image Credit: Indira Gandhi Canal

Rajasthan News: पंजाब और राजस्थान के बीच समझौते के बाद हरिके बैराज का गेट खोल दिए गए थे. पीएचईडी परियोजना के अधिकारियों के अनुसार अब धीरे-धीरे पानी छोड़ा गया. नहर में छोड़ा गया पानी 18 मई तक कायलाना में पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन इसे 10 दिन लेट पानी छोड़ने से अब प्रदेश को कुछ विशेष फायदा नहीं हुआ है.

खासकर राजस्थान के 10 पश्चिमी जिलों में मान जा रहा था कि इसके बाद पानी की समस्या से निजात मिलेगा और गर्मी के समय जलापूर्ति बढ़ाई जा सकेगी और इस बीच डिग्गियों में भरे हुए पानी से आपूर्ति की जाएगी. दरअसल भारत-पाक तनाव के चलते नहरबंदी को खत्म करने के लिए केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार को कहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

उसके बाद राजस्थान सरकार ने पंजाब सरकार से बात करके नहरबंदी को खत्म करने के लिए कहा. उसी के आधार पर इस बार नहरबंदी को खत्म करके बैराज के गेट खोले गए, लेकिन जो पानी 10 दिन पहले छोड़ जाना था वह लेट छोड़ा गया, जिससे पानी का जो अतिरिक्त फायदा मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाया.

राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर की मरम्मत के लिए की गई नहर बंदी को समाप्त होने के बाद अब पश्चिमी राजस्थान के करीब 10 जिलों में पानी के संकट से राहत मिलने की उम्मीद थी. इससे जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और सीकर में पेयजल की स्थिति में सुधार होना था.

10 दिन लेट होने से अब आपूर्ति यथावत रही है, लेकिन अब शहर में क्लोजर सप्ताहिक की जगह 15 दिन कर दिया गया है. पानी को तय मापदंड पर शहर वासियों को उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन गर्मी के समय अतिरिक्त पानी की सप्लाई जल विभाग नहीं कर पा रहा है.

मुख्य अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि 23 मई की शाम को पानी की सप्लाई सुचारू रूप से होना शुरू हो चुका था. चार-पांच दिन के पानी का स्टॉक कर लिया गया है. पहले साप्ताहिक क्लोजर लिया जा रहा था, जिसे अब साप्ताहिक क्लोजर ना लेकर 15 दिनों में क्लोजर लिया जा रहा है. मानसून भी जल्दी आने की उम्मीद है जिससे पानी की सप्लाई में और राहत मिल पाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Rakesh Kumar Bhardwaj

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More