Rajasthan News: जोधपुर में आज नगर निगम का पीला पंजा एक बार फिर गरजा. जिसके अंतर्गत कई पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान पुलिस का एक बड़ा जाप्ता भी मौजूद रहा.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: जोधपुर में आज नगर निगम का पीला पंजा एक बार फिर गरजा. जिसके अंतर्गत कई पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान पुलिस का एक बड़ा जाप्ता भी मौजूद रहा. दरअसल, जोधपुर में लंबे समय से स्टेट गैरेज की जमीन पर कब्जा हो रखा था. यह मामला लंबे समय तक न्यायालय में चला और न्यायालय के आदेश के बाद आज नगर निगम ने इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया.
कार्रवाई के दौरान दुकानों का सामान था अंदर
कार्रवाई के दौरान देखने वाली बात यह रही कि दुकानदारों का दुकान का सामान अंदर ही था और निगम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया. हालांकि, कार्रवाई के दौरान मामूली विवाद देखने को मिला. जब स्थानीय पार्षद ललित गहलोत ने यह कहते हुए विरोध किया कि लोगों को सामान हटाने का समय दिया जाना चाहिए था. लेकिन निगम ने उन्हें समय नहीं दिया.
पुलिस पार्षद को अपने साथ ले गई
आखिरकार पुलिस ने मामला बढ़ता देखकर ललित गहलोत को अपने साथ ले गई. आपको बता दें कि कल जोधपुर में उम्मेद सागर इलाके में कार्रवाई के दौरान पुलिस का अनुभव कुछ अच्छा नहीं रहा. इसी के चलते आज पुलिस का एक बड़ा जाप्ता यहां तैनात किया गया था. वहीं स्टेट गैरेज को आवंटित यह जमीन 1 जनवरी 1931 को स्टेट गैरेज ड्राइविंग की प्रयोग के रूप में दी गई थी. यहां बड़ी संख्या में ड्राइवर बैठते थे. इसके बाद यहां ड्राइवर की प्याऊ में राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ का कार्यालय बनाया गया. लेकिन कुछ समय बाद यहां आस-पास की दुकानों पर अतिक्रमण हो गया.
न्यायालय से आया फैसला
मामला लंबे समय तक न्यायालय में चला और आखिरकार न्यायालय के फैसले के बाद यहां से आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. निगम की कार्रवाई के दौरान दुकान को अपना सामान हटाने का वक्त नहीं मिला. तो कार्रवाई के बाद कई दुकानदारों का सामान दुकान के पत्थरों के नीचे दब गया. उसके बाद बड़ी संख्या में दुकानदार और स्थानीय लोग अपना सामान हटाते हुए दिखाई दिए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - भूपेंद्र बिश्नोई