क्या आप जानते हैं राजस्थान का 'जादुई महल' कहां है?

Rajasthan Quiz: आज हम आपको राजस्थान के ऐसे महल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको 'जादुई महल' के नाम से जाना जाता है. ये महल प्रदेश के फेमस इमारतों में से एक माना जाता है. 

क्या आप जानते हैं राजस्थान का 'जादुई महल' कहां है?
Image Credit: Rajasthan mae kaha hain jaduai mahal

Rajasthan News: राजस्थान को महलों की नगरी कहा जा सकता है क्योंकि यहां पर कई सारे महल हैं, जो बहुत ही खूबसूरत है. यहां पहुंचने के बाद यहां से आने का मन नहीं होता है. इसके चलते आज हम आपको एक ऐसे महल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको 'जादुई महल' के नाम से जाना जाता है.

ये खूबसूरत और 'जादुई महल' राजस्थान के जोधपुर जिले में है, जिसका नाम मेहरानगढ़ किले का शीश महल है.
यह एक शानदार दर्पणों और जटिल नक्काशी वाला कमरा है, जिसका निर्माण महाराजा अजीत सिंह ने अपने शयनकक्ष के रूप में करवाया था. इस महल में एक साथ लाखों शीश एक साथ चमकते हैं, जिससे जब यहां सूरज की रोशनी पड़ती है, तो यह जगमगा उठता है. यहां इंद्रधनुष जैसा नजारा भी देखने को मिलता है.

Add Zee News as a Preferred Source

इस कमरे की दीवारों और छत पर छोटे-बड़े शीशों का काम किया गया है, जिसके चलते ये रोशनी पड़ने पर जग-मग हो उठता है. इसके अलावा यहां देवी-देवताओं के सजीव चित्र भी हैं, जो राजपूत वास्तुकला और कला का अद्भुत नमूना पेश करता है. ये महल लोगों के आकर्षण का केंद्र है, जो अपनी ओर पर्यटकों को खींच लाता है.

यह पूरा शीश महल छोटे-बड़े शीशों से सजाया गया है, जिससे यहां रोशनी पड़ने पर एक जादुई और भव्य माहौल बनता है. इस महल की दीवारों पर कृष्ण, ब्रह्मा, राम और शिव-पार्वती जैसे हिंदू देवी-देवताओं के जीवंत प्लास्टर चित्र बने हैं, जो कला और संस्कृति को दर्शाते हैं.

यह कमरा महाराजा अजीत सिंह का था, जो उनका निजी था. इसको बाद में रॉयल फैमिली के डिस्कशन रूम और डांस हॉल के रूप में भी उपयोग किया जाता था.

इस महल में आपको शीशों और प्लास्टर की महीन जटिल कारीगरी देखने को मिलेगी. साथ ही यहां छत से लटकते नीले, हरे और सुनहरे रंग के गहने मिलेंगे. यहां शाही अनुभव होता है. राजपरिवार का निजी कक्ष रहा यह महल आज के समय में सबसे ज्यादा फोटो खिंचवाने वाली जगह है. यहां साल में हजारों में संख्या में लोग आते हैं.

बता दें कि शीश महल मेहरानगढ़ किले के अंदर है. यहां आसपास जोधपुर में घूमने के लिए मेहरानगढ़ किला (मोती महल, फूल महल), उम्मेद भवन पैलेस, घांटा घर और सरदार मार्केट, जसवंत थड़ा, मंडोर गार्डन, और कायलाना झील जैसी कई शानदार जगहें हैं, जो जोधपुर के शाही इतिहास बतलाती हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More