बाड़मेर में स्मार्ट मीटर लगा रहा चूना! बिजली बिल देख लोगों को आई नानी याद

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर बिजली की सही खपत और पारदर्शिता दिखाने वाले स्मार्ट मीटर से लोगों के चैन उड़ गए हैं.

बाड़मेर में स्मार्ट मीटर लगा रहा चूना! बिजली बिल देख लोगों को आई नानी याद
Image Credit: barmer smart meter

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. क्योंकि बाड़मेर में स्मार्ट मीटर का भूत जनता के जेहन में इस कदर समाया है कि लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन गायब हो गया है. बीते 15 दिनों से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के शुरुआती रुझानों ने सबके होश उड़ा दिए हैं. जहां पहले 1500 से 2000 रुपये का मासिक बिजली बिल आता था, वहां अब स्मार्ट मीटर ने मात्र 15 दिनों में 10,000 रुपये तक के बिल थमा दिए हैं. बाड़मेर के लक्ष्मी नगर में तो लोग बिल देखकर स्तब्ध हैं.

बिजली की खपत को मापने में पारदर्शिता
ये स्मार्ट मीटर बिजली की खपत को डिजिटल रूप से मापते हैं और पारदर्शिता का दावा करते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ रहा है. कई का कहना है कि मीटर तेजी से रीडिंग ले रहे हैं या गलत गणना कर रहे हैं. लक्ष्मी नगर के निवासियों ने बताया कि उनके घरों में बिजली का उपयोग पहले जैसा ही है, फिर भी बिल कई गुना बढ़ गया है. कुछ लोग इसे तकनीकी खराबी मान रहे हैं, तो कुछ बिजली विभाग पर सवाल उठा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

लोगों में है डर का माहौल
लोगों में डर का माहौल है कि अगर यही स्थिति रही तो आम आदमी का बजट बिगड़ जाएगा. बाड़मेर की जनता अब बिजली विभाग से स्पष्टीकरण और समाधान की मांग कर रही है. कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है. ऐसे में प्रशासन और बिजली विभाग को जल्द ही इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि जनता का भरोसा बहाल हो सके. इस संबंध में डिस्कॉम के अधिकारी कुछ भी बोलने से फिलहाल इनकार कर रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Barmer News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आप को हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author