SI Paper Cancelled: एसआई भर्ती में सफेद पोश माफिया का बोलबाला, कोर्ट ने RPSC पर उठाए सवाल

SI Paper Cancelled: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में कहा: 2021 एसआई भर्ती घोटाले में कोर्ट ने RPSC की भूमिका पर सवाल उठाए. "छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़ी मछलियां बाकी!" बीजेपी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सजा दिलाएगी.

SI Paper Cancelled: एसआई भर्ती में सफेद पोश माफिया का बोलबाला, कोर्ट ने RPSC पर उठाए सवाल
Image Credit: SI Paper Cancelled

SI Paper Cancelled: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती घोटाले पर महत्वपूर्ण बयान दिया. उन्होंने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट ने 2021 की एसआई भर्ती को रद्द कर दिया है, लेकिन अंतिम फैसला अभी बाकी है. इस मामले की जांच विशेष कार्य बल (एसओजी) कर रहा है, और न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए.

शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सजा दिलाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है. उन्होंने कोर्ट की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के कुछ सदस्य इस घोटाले में शामिल थे, लेकिन ये केवल "छोटी मछलियां" हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

शेखावत ने दावा किया कि अभी "बड़ी मछलियों" के नाम सामने आने बाकी हैं. उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान की अपनी बात दोहराई कि कई सफेदपोश लोग, जो आज बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे दिखाई देंगे. इस बयान ने राजस्थान की सियासत में हलचल मचा दी है, और यह संकेत देता है कि इस घोटाले में बड़े खुलासे हो सकते हैं.

बिहार चुनाव प्रचार में भाषा के उपयोग पर बोलने शेखावत
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, संविधान की किताब जेब में रखकर के संविधान की रक्षा का संकल्प करने की बात करने वाले संवैधानिक भाषा का स्तर भी नीचे कर चुके हैं. निश्चित रूप से आत्म अवलोकन की आवश्यकता है कांग्रेस पार्टी लगातार असफलताओं के चलते 100 से ज्यादा बार चुनाव हारने के बाद उनके मन में खींच होगी और उम्र बढ़ती हुई उम्र के साथ में राहुल गांधी जी द्वारा के बारे में इस तरह की बात कहना स्वाभाविक है एवं उनके प्रति पूरी सेमपेथी रखते हुए उनको एक बार आत्मावलोकन की सलाह देता हूं.

अमेरिका द्वारा शुरू गए ट्रेड वार पर
शेखावत ने कहा कि भारत उसके लिए पूरी ताकत के साथ जुटा है हम भारत के हित में भारत के किसानों के हित में भारत के मछुआरों के हित में भारत के लघु उद्योगों के किसी भी हित के साथ समझौता नही करते हुए भारत के हितों की रक्षा करने के लिए कटिबंध है. आने वाला समय भारत के प्रधानमंत्री जैसा कहते हैं कि हम क्वालिटी को इंप्रूव करके लागत को काम करके और इस कॉम्पिटेटिव वार में इस प्रतियोगितात्मक माहौल में तमाम चुनौतियों और बाधाओ के बीच खरे उतरेंगे. माननीय अटल जी ने जब साहस दिखाते हुए परमाणु विस्फोट किया था उस समय भी अनेक तरीके के सेंसर लगाए गए थे. उस समय भी कई तरीके के प्रतिबंध लगाए गए थे लेकिन भारत हर चुनौतियों को पार करते हुए आगे निकला था.

किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल विवाद पर
क्रेडिट लेने की फोड़ पर बोलते हुए शेखावत ने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार की जांच और उसके प्रतिवेदन के आधार पर न्यायालय ने जो फैसला किया है इस फैसले का सम्मान करना चाहिए और उसे पैसे के बारे में चर्चा करनी चाहिए अब उन को हर एक चीज में राजनीतिक लाभ लेने की भूख रहती है उन से इसके अतिरिक्त कोई अपेक्षा भी नहीं की जा सकती.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More