Hanuman Beniwal News: हनुमान बेनीवाल का सनसनीखेज बयान, खींवसर उपचुनाव में वोट चोरी का आरोप"

Hanuman Beniwal News: खींवसर उपचुनाव में वोट चोरी पर हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान! मजबूत वोट बैंक के बावजूद कम वोट मिलने पर उठाए सवाल। बोले- "वोट चोरी गंभीर मुद्दा, देश में अघोषित इमरजेंसी, EC दबाव में!" 

Hanuman Beniwal News: हनुमान बेनीवाल का सनसनीखेज बयान, खींवसर उपचुनाव में वोट चोरी का आरोप"
Image Credit: Hanuman Beniwal News

Hanuman Beniwal News: हनुमान बेनीवाल ने खींवसर उपचुनाव में वोट चोरी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हमारा वोट बैंक मजबूत होने के बावजूद हमें अपेक्षित वोट नहीं मिले, जो विचारणीय है. बेनीवाल ने वोट चोरी को एक बड़ा मुद्दा बताते हुए आरोप लगाया कि पूरे देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है. उन्होंने चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए दावा किया कि आयोग किसी दबाव में काम कर रहा है.


जाटों के इतिहास को लेकर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने 80 लड़ाईयां लड़ी सभी के सभी जीती महाराजा सूरजमल लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुए, उनके इतिहास को सही तरीके से नहीं लिखा गया. यह इतिहास लिखने वाले कौन हैं क्यों गलत लिख रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए किसी भी समाज के इतिहास गलत नहीं लिखा जाना चाहिए जिन समाजों के राजा थे लेकिन राजा चुरा लिए गए उन समाजों को राजा वापस मिलने चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

चौधरी नदी को लेकर बालोतरा के जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ी जीत मिलने को लेकर बेनीवाल बोले कि दुर्भाग्य की बात है कि अभी 9:00 आने वाले थे लेकिन उन्होंने कहा कि सीनियर आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल ने उन्हें आने के लिए मना कर दिया लायन आर्डर को ताख पर रखकर कहां गया कि सुबह देखेंगे इस कार्ड में कूच करना पड़ा और कुछ करने के बाद में जिला कलेक्टर दौड़ते हुए आया राजस्थान में अफसरसही हावी है और मुख्यमंत्री को कोई पूछ नहीं रहा.

जोजरी नदी को बचाना बहुत ही आवश्यक है बड़े-बड़े मंत्रियों ने डीपीआर बनाने के दावे किए लेकिन एक भी पैसा सेंकशन नहीं हुआ है दिल्ली की लोकसभा में अभी हम इस मुद्दे को उठाएंगे इस तरह से चलेगा तो भजनलाल का कनेक्शन जल्द कट जाएगा.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर आने से पहले फायरिंग होना और जाने के बाद भी फायरिंग होना इस सवाल पर बेनीवाल ने लोन ऑर्डर पर सवाल या निशान खड़े करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रदेश में नहीं चल रही है अफसर साही अभी है और जोधपुर में जो अफसर लगाए गए हैं वह सही नहीं है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jhunjhunu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More