राजस्थान में अब नहीं चलेगा एक बार कांग्रेस और एक बार BJP का खेल : हनुमान बेनीवाल

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर पहुंचे हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हम राजस्थान में संघर्ष इसलिए कर रहे हैं कि राजस्थान को बचाना है- एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी का खेल अब राजस्थान में नहीं चलेगा.अग्नि वीर को लेकर दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

राजस्थान में अब नहीं चलेगा एक बार कांग्रेस और एक बार BJP का खेल : हनुमान बेनीवाल
Image Credit: hanuman beniwal

Jodhpur News: नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल बाड़मेर की सभा करने के बाद जोधपुर पहुंचे जोधपुर के सर्किट हाउस में प्रवेश वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने SI भर्ती रद्द सहित कई मुद्दों पर बात की उन्होंने कहा कि हमने सड़कों पर संघर्ष किया उसी का नतीजा है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती रद्द हुई. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान के मंत्री जोगाराम पटेल लगातार कहते रहे हैं कि सब इंस्पेक्टर भर्ती रद्द नहीं हुई.

उन्हें पता ही नहीं, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कह रहे हैं. फिर भी यह दोनों अभी तक कह रहे हैं कि सब इंस्पेक्टर भर्ती रद्द नहीं हुई. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं और संघर्ष राजस्थान में सिर्फ आरएलपी ही कर रही है और कोई संघर्ष नहीं कर रहा है. इसके अलावा उन्होंने आज राजस्थान के कई जगहों पर सभा की उन्होंने कहा कि हम लगातार जनता के बीच जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

हम राजस्थान में संघर्ष इसलिए कर रहे हैं कि राजस्थान को बचाना है- एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी का खेल अब राजस्थान में नहीं चलेगा.अग्नि वीर को लेकर दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

वहीं उन्होंने सचिन पायलट और अशोक गहलोत का नाम लेते हुए कहा कि इन दोनों ने भजनलाल शर्मा को चार सीटें गिफ्ट में दी हैं. उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं को ED और सीबीआई का डर दिखाया, जिसकी वजह से इन दोनों ने भजनलाल शर्मा को चार सीटें गिफ्ट में दे दीं.

उन्होंने कहा कि 2028 का रन अलग तरह का रण होगा. राजस्थान में आरएलपी के साथ कई और पार्टियां आएगी और 2028 में हम दम खम के साथ राजस्थान में चुनाव लड़ेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jodhpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.