किरोड़ी लाल मीणा Vs हनुमान बेनीवाल पर बोले गहलोत- काले खेल में किसका हिस्सा !

Jodhpur News : जोधपुर में बोलते हुए गहलोत ने कहा कि क्रेडिट लेने की बात नहीं है, राजस्थान के परंपरा रही है. किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल के बीच टीवी चैनल पर हुई बहस पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि ...

किरोड़ी लाल मीणा Vs हनुमान बेनीवाल पर बोले गहलोत- काले खेल में किसका हिस्सा !
Image Credit: Jodhpur News

Rajasthan Politics : किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल के बीच हुए विवाद पर अविनाश गहलोत ने कहा कि यह विवाद उन दोनों के बीच का है, ऐसे में वही टिप्पणी करें तो बेहतर होगा. निजी चैनल पर किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल के बीच हुए ऑडियो वायरल मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई बातचीत पर बोलते हुए अविनाश गहलोत ने काफी कुछ कहा.

अविनाश गहलोत ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी होना आवश्यक है, जिन लोगों ने इस काले खेल में हिस्सा लिया है ,लोग उन्हें जानते हैं-जनता उन्हें जवाब देगी. आपको बता दें एसआई भर्ती 2021 के रद्द होने के बाद एक निजी चैनल पर मीणा और बेनीवाल की गरमा गरम बहस हुई. जिससे सियासत गर्मायी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

मामले पर बोलते हुए अविनाश गहलोत ने कहा कि क्रेडिट लेने की बात नहीं है, राजस्थान के परंपरा रही है, कि जब भी कोई माननीय न्यायालय के माध्यम से फैसला हुआ है ,उसमें क्रेडिट लेने की आवश्यकता नहीं है, न्यायालय का फैसला हम सबके लिए सर्वमान्य है

अविनाश गहलोत ने कहा कि 2021 में एसआई भर्ती का प्रकरण जब नकल माफिया के द्वारा बाहर आया. कांग्रेस सरकार के समय कांग्रेस के नेताओं के द्वारा यह करप्शन और भ्रष्टाचार किया गया. लेकिन अपनी अपनी सरकार का अलग-अलग मत होता है. हमारी सरकार ने आते भी एसआईटी का गठन किया. नकल माफिया पर नकेल कासी और जो लोग भर्ती में फर्जी पाए गए थे. उनके खिलाफ कार्रवाई भी की है. क्योंकि फैसला कल आया है. इस पर बैठकर बातचीत करेंगे और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जो भी फैसला होगा वह लिया जाएगा.

साथ ही अविनाश गहलोत ने कहा कि जिस तरीके से बिहार में आम चुनाव से पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मोदी जी के लिए और उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए जो शब्द प्रयोग में लिए गए उसकी पूरे देश निंदा करता है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. जोधपुर में संघ की समन्वय बैठक के बारे में बोलते हुए अविनाश गहलोत ने कहा कि संघ हमेशा भारतीय जनता पार्टी को सलाह देने का काम करता है, किस तरीके से समन्वय के साथ देश और राजस्थान में काम हो सके इस पर चर्चा होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pragati Pant

Pragati Pant

प्रगति पंत अवस्थी वर्तमान में ज़ी राजस्थान न्यूज डिजिटल में वेब एडिटर हैं. वह टीवी और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखती हैं. खबरों की गहरी समझ रखने वाली प्रगति जी इससे पहले फर्स्ट इंडिया न्यूज और ईटीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सीनियर पदों पर भी कार्य कर चुकी हैं.