हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी का जोधपुर में बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस और नीचे गिर गई

Jodhpur News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर पहुंचे इससे पहले एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया.

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी का जोधपुर में बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस और नीचे गिर गई
Image Credit: Naib Singh Saini

Jodhpur News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर पहुंचे इससे पहले एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के दिए बयान पर प्रतिज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस गिर गई और नीचे गिर गई.

आज देश के नेता राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में हैं. कांग्रेस बार-बार दाव आग खेल रही है, लेकिन वह फेल होता जा रहा है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का भ्रष्टाचार की दलदल में जन्म हुआ है, तो ऐसे में भाषा कहां से ठीक हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व के मानचित्र पर भारत का नाम दर्ज किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

कांग्रेस के समय भारत का नाम भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता था. आज एक गरीब का बेटा लगातार प्रधानमंत्री बन रहा है. ऐसे में इन लोगों को कहां हजम हो सकता है, उनकी माताजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में उन्होंने देश को कमजोर करने का कार्य किया.

आज भी वोट चोरी कर बात कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के डीएनए के अंदर वोट चोरी है. जब सरदार वल्लभभाई पटेल जी को प्रधानमंत्री बनाना था सरदार वल्लभभाई पटेल को 14 वोट मिले थे. वही नेहरू को एक वोट मिला था. यह उनके डीएनए में है. बूथ कैपचरिंग यही है.

हमारी सरकार और मोदी जी ने तो ट्रांसपेरेंसी लेकर आए हैं. लोकतंत्र में सभी को अधिकार दिए हैं. आज कांग्रेस पर पिछड़ रही है, तो इस तरह के आरोप लगा रही है. कांग्रेस जब अपनी गलत नीतियों के कारण एक-एक स्टेट आ रही थी, तब भी ईवीएम पर दोषिकरण कर रहे थे.

अब उन्होंने नया मुद्दा पकड़ा है भीमराव अंबेडकर जी के पवित्र संविधान को हाथ में उठाकर यह कहना कि मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. आज ना तो संविधान को कोई दिक्कत है और भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है. वहीं कांग्रेस खत्म हो रही है और उसे देश ने नकार दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माता को और पत्थर टिप्पणी करना वह भी बिहार की उसे धरती से जहां पर महात्मा बुद्ध ने सर्व समाज के लोगों को ज्ञान दिया. चाणक्य और गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व हुआ, जिस धरती से मां सीता आती है उसे धरती को अपमान करने का कार्य राहुल गांधी और तेजस्वी ने किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.