&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jalore News : जालौर जिले में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम सक्रिय है, मानसून विभाग की ओर से जारी किए गए, अलर्ट के बाद कल शाम को जालौर जिला मुख्यालय सहित जिले के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिला. जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो गया.
लगातार बारिश के बाद जवाई बांध का जलस्तर बढ़ने पर शनिवार को जो गेट खोले गए पानी छोड़े जाने से जवाई और सुकड़ी नदी उफान पर चल रही है, वही लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के कई नदी वाले उफान पर आ गए हैं. जालौर आहोर मार्ग पर बनी पुलिया जवाई नदी में जलस्तर बढ़ने से पुलिया डूब गए. जिससे यातायात बाधित हो गया है.
प्रशासन ने लोगों को नदी नालों को पार करने से बचने की अपील की है. प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिले में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई. जिला मुख्यालय पर हुई मूसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है. वह कई जगह पर पानी की वजह से सड़कों पर पानी भर गया और कहीं सड़के क्षतिग्रस्त हो गई, तो कहीं भवनों की दीवारें भी गिर गई है.
इधर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. जगह-जगह पर जल भराव और नदी नालों के उफान पर आने की वजह से कई रास्तों का आवागमन बंद हो गया है और कहीं गांव का संपर्क टूट चुका है. इधर रात को हुई तेज मूसलाधार बारिश के बाद किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है और कई जगह पर किसानों के फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. मूंग और बाजरे की फसल के लिए किसानों को अब बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.
गौरतलब है कि शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े बांध जवाई बांध 60 फीट तक भर गया था, जिसकी क्षमता 6948.00 एमसीएफटी है, जिसके प्रशासन की ओर से 9 गेट खोले गए थे. जिससे जालौर जिले के जवाई और सुकड़ी नदी में जलस्तर बढ़ गया है और लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे और भी हालत बिगड़ने की संभावना है. इसको लेकर प्रशासन की ओर से निचले इलाकों और नदी बहाव क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील भी की गई है.
जिले में लगातार हो रही बारिश से जलस्रोत लबालब होने लगे हैं, रविवार सुबह 8 बजे तक प्राप्त वर्षा केंद्रों की रिपोर्ट के अनुसार, कई तहसीलों में सामान्य औसत से कहीं अधिक पानी गिरा है. जालोर तहसील में आज 202 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे जून से अब तक कुल 1306 मिमी और जनवरी से अब तक 1342 मिमी बारिश हो चुकी है.
इसी प्रकार सांचोर में 210 मिमी, चितलवाना में 201 मिमी और आहोर में 102 मिमी बरसात हुई. भीनमाल में 50 मिमी, जसवंतपुरा में 56 मिमी, रानीवाड़ा में 95 मिमी, बागोडा में 101 मिमी, सायला में 79 मिमी और भाद्राजून में 52 मिमी बारिश दर्ज की गई.
जिले में औसतन 114.8 मिमी वर्षा आज हुई, जिससे इस मानसून सत्र की कुल बारिश 698.7 मिमी तक पहुँच गई है, जबकि जनवरी से अब तक 738.8 मिमी पानी गिर चुका है. तेजी से बढ़ रही बारिश के चलते जवाई बांध का जलस्तर भी 59.80 फीट तक पहुँच गया है. बांध की कुल क्षमता 6948.00 एमसीटीटी है प्रशासन ने किसानों और आमजन को सावधानी बरतने की अपील की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jalore Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!