यूपी के बाद राजस्थान में सड़कों पर इजराइल के झंडे, वजह साफ नहीं

Israeli flags: जोधपुर जिले में असामाजिक तत्व की हरकत पर लोग आक्रोश जता रहे हैं. इजराइल के झंडे पर जूतों के निशान का पोस्टर सीवरेज लाइन के ढक्कनों पर चिपकाया गया.

यूपी के बाद राजस्थान में सड़कों पर इजराइल के झंडे, वजह साफ नहीं

Israeli flags: राजस्थान के जोधपुर जिले में असामाजिक तत्व की हरकत पर लोग आक्रोश जता रहे हैं. इजराइल के झंडे पर जूतों के निशान का पोस्टर सीवरेज लाइन के ढक्कनों पर चिपकाया गया. सीवरेज लाइन के मैनहॉल के ढक्कन पर पोस्टर चिपकाया गया.

मोती चौक फरसो का बंगला क्षेत्र की ये घटना है. क्षेत्र में कई ढक्कनों पर पोस्टर लगाए गए हैं. क्षेत्रवासी इस घटना को लेकर नाराज हैं. लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. आपको बता दें कि ठीक कुछ दिन इसी तरह की घटना उत्तर प्रदेश में भी हुई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

यूपी का पीलीभीत वैसे तो काफी शांत जिला माना जाता है. देश दुनिया में चल रहे किसी भी सांप्रदायिक विवाद का असर यहां देखने को नहीं मिलता, लेकिन सोमवार को यहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यूपी के पीलीभीत जिले में सोमवार को कुछ अज्ञात लोगों ने सड़क पर इजरायल का झंडा लगा दिया.

इतना ही नहीं दीवारों पर इजरायली प्रोडक्ट का बहिष्कार करने के पोस्टर भी चिपकाए गए थे. जब मामला पुलिस के जानकारी में आया, तो हड़कंप मच गया. लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद नगरपालिका के कर्मचारियों की मदद से सफेद रंग से पेंट करवाया इजराइल प्रोडक्ट का बहिष्कार करने के पोस्टर पर सफेद रंग पोतकर मिटाया गया.

वहीं इलाके में लगाए गए पोस्टर को भी हटाया गया था. उत्तर प्रदेश के बाद अब ये हूबहू घटना राजस्थान के दोधपुर में देखने को मिल रहा है. जिससे लोगों में काफी आक्रोश है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news