Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर के लाठी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की खुशी के बीच दो बहनों की
टांके में डूब जाने से मौत हो गई, जिसके बाद घर में मातम छा गया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर के लाठी थानाक्षेत्र के लोहटा गांव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्यौहार की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब पानी भरते समय पैर फिसलने से गिरी बहन को टांके में डूब जाने पर उसे बचाने के प्रयास में मामा की बेटी बहन टांके में कूदी.
इस दर्दनाक हादसे में दोनों बहनों की मौत हो गई. दोनों बहनों की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और शोक की लहर छा गई.
जानकारी के अनुसार, लाठी कस्बा निवासी बशीर खां पिछले लंबे समय से लोहटा गांव में स्थित अपने खेत में परिवार सहित निवास करता है. उसकी 13 साल की बेटी हसीना ढाणी के आगे बने टांके में पानी भरने के लिए गई थी. इस दौरान पैर फिसलने से वो टांके के अंदर गिर गई.
इस दौरान कुछ दूरी पर खेत का काम कर रही मामा की बेटी बहन फारुना ने टांके में गिरने की आवाज सुनकर वह दौड़कर आई और उसे बचाने के लिए टांके में कूद गई, जिससे दोनों की डूब जाने से मौत हो गई. परिवार के लोगों ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और लाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने बच्चियों को मृत घोषित कर दिया.
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्यौहार की खुशियां बदली मातम में
लोहटा गांव में स्थित खेत में बशीर खां का परिवार लंबे समय से निवास कर रहा था. उसके बहन की बेटी फरुना भी कुछ समय पहले अपने ननिहाल मामा के पास आई हुई थी.
परिवारजन आगामी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्यौहार कि तैयारी में लगे हुए थे. घर में अचानक हुए हादसे से पूरे परिवार शोक में डूब गया. परिजनों में मातम छा गया है और घर के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!