Jaisalmer: खरगोश के बच्चे को बनाया छोटा 'भाई', 1 साल पहले मां की हो गई थी मौत

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर के लाठी के एक भील परिवार ने खरगोश के बच्चे को 1 साल तक बकरी का दूध पिलाकर पाला और उनकी बेटी ने उसको अपना छोटा भाई बनाया. 
 

Jaisalmer: खरगोश के बच्चे को बनाया छोटा 'भाई', 1 साल पहले मां की हो गई थी मौत
Image Credit: Jaisalmer NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर के लाठी कस्बा निवासी एक भील परिवार ने एक अनूठी मिसाल पेश की है. लाठी कस्बा निवासी घेवरराम भील की बेटी मनीषा ने खरगोश के बच्चे को 1 साल तक बकरी का दूध पिला कर अपने छोटे भाई की तरह लालन पोषण कर जिंदा रखा.

लाठी गांव के पास करीब एक साल पहले एक मादा खरगोश ने एक बच्चे को जन्म दिया था. जन्म देने के कुछ दिन बाद मादा खरगोश को आवारा श्वानों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था. जिस पर मनीषा खरगोश के बच्चे को बचाने के लिए अपने घर पर लेकर आई और खरगोश के बच्चे को अपने छोटे भाई की तरह पालन पोषण कर बकरी का दूध पिलाना शुरू किया.

Add Zee News as a Preferred Source

खरगोश का बच्चा अब एक साल का हो चुका है और अब तंदुरूस्त होकर चहल कदमी करने लगा है. मनीषा के परिवार ने खरगोश बच्चे को 'सोनू' नाम भी दिया है. समय-समय पर दूध-पानी देने वाले परिवारजनों से खरगोश के बच्चे को इतना लगाव हो गया है कि पूरे दिन वो परिवार के इर्द-गिर्द ही रहने लगा है. थोड़ा दूर चले जाने पर जैसे ही परिवार के सदस्य उसको नाम से पुकारते हैं, तो वह दौड़ते हुए उनके पास आ जाता है. ये किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं है.

इंसान और जानवरों के बीच पारिवारिक रिश्ते की ये बात इसलिए भी खास है कि वन्य प्राणियों में खरगोश एक ऐसा जानवर है, जो इंसानों के पास आना तो दूर, आहट सुनते ही भाग जाता हैं लेकिन जन्म के करीब 5 दिन बाद से ही खरगोश के बच्चे से उसकी मां बिछड़ गई. जिसके बाद मनीषा ने उसे पाल कर बड़ा किया है.

तंदुरुस्त हो जाने पर वनविभाग को किया सुपुर्द
मनीषा के पिता घेवरराम भील ने बताया खरगोश का बच्चा इतना चंचल है कि कुछ ही दिनों में वो फैमिलियर हो गया और उसका डर खत्म हो गया. बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके हाथ से दूध पी लेता है. करीब 8 माह की देखभाल के बाद वो पूर्ण रुप से तंदुरुस्त हो गया है. अब वह घर से बाहर चला जाता है, जिससे उनको आवारा कुत्तों के हमले का डर सता रहा था.

इसको देखते हुए उन्होंने वनविभाग कर्मियों को सूचित कर वन्य जीव प्रेमियों की मौजूदगी में खरगोश के बच्चे को वन विभाग कर्मियों को सुपुर्द कर दिया. इस दौरान मनीषा सहित पूरे परिवार की आंखें भर आईं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More