Jaisalmer: जगंल में मिले मासूम बच्चे के शव के टुकड़े और कपड़े, 11 दिन से था गायब

Jaisalmer News: जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना इलाके में एक बच्चे के शव के अवशेष और कपड़े मिले. कपड़ों से शव की पहचान 11 दिन पहले घर से गायब हुए 8 साल के सूरज मेघवाल के रूप में की गई.

Jaisalmer: जगंल में मिले मासूम बच्चे के शव के टुकड़े और कपड़े, 11 दिन से था गायब

Jaisalmer News: सोमवार यानी आज जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना इलाके में एक बच्चे की लाश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर मोहनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को मौके पर बुलाया. पड़ताल के दौरान लाश काफी पुरानी बताई जा रही है और लाश के अवशेष बिखरे हुए थे. बच्चे की लाश की किसी जानवरों द्वारा खाया हुआ लग रहा था.

मोहनगढ़ थाना प्रभारी नाथू सिंह ने बताया कि कपड़ों से लाश की पहचान 11 दिन पहले घर से गायब हुए 8 साल के सूरज मेघवाल पुत्र गुमानाराम के रूप में हुई है. SHO ने बताया कि परिजनों ने लाश की पहचान की है. वहीं, लाश के विसरा FSL जांच व डीएनए के लिए भेज दिए हैं. मेडिकल बोर्ड से लाश के अवशेषों का पोस्टमॉर्टम आदि करवाकर लाश परिजनों को सौंपी जाएगी.

11 दिन पहले गायब हुआ था बच्चा, जंगल में मिली लाश
गौरतलब है कि गुमानाराम मेघवाल निवासी मंधा गांव का बेटा मोहनगढ़ स्थित अपने ननिहाल से 23 मई को सुबह घर के बाहर खेलते हुए कहीं निकल गया. तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चलने पर 24 मई को मोहनगढ़ थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया था. परिजनों का कहना है कि बच्चा मंदबुद्धि था, वो बोल-सुन नहीं सकता था.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे को तलाश करना शुरू की. सोमवार को दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि मोहनगढ़ से 3 किलोमीटर दूर बच्चे के हड्डियों के अवशेष पड़े हैं. साथ ही जंगल में बच्चे के कपडे भी पड़े हैं. सूचना पर थानाधिकारी नाथू सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस ने बच्चे के कपड़े और बॉडी के अवशेष को अपने कब्जे में लिया.

11 दिन पहले गायब हुए 8 साल के मासूम बच्चे के कपड़े और अवशेष होने की संभावना के चलते परिजनों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने गुम हुए बालक सूरज की पहचान की. पुलिस ने FSL टीम को भी मौके पर बुलाकर डीएनए की जांच करवाने की बात कही. वहीं, मेडिकल बोर्ड से लाश के अवशेषों का पोस्टमॉर्टम आदि करवाकर लाश परिजनों को सौंपा जाएगा.

Reporter-Shankar Dan

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news