Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां एक कुत्ता नवजात के शव को लेकर गली में घूम रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: सरहदी जिले जैसलमेर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार होने का मामला सामने आया है. शहर के गीता आश्रम इलाके में बुधवार सुबह कुत्ता नवजात का शव मुंह में लेकर घूमता रहा. जब उस पर लोगों की नजर पड़ी तो दहशत फैल गई. लोगों ने कड़ी मशक्कत से बच्चे का शव कुत्ते से छुड़वाया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया.
शहर कोतवाली पुलिस के सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के गीता आश्रम चौराहे पर एक नवजात शव के मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, शव को अपने कब्जे में ले लिया है. सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि हम CCTV खंगाल रहे हैं, ताकि नवजात को किसने फेंका, उसकी तलाश की जा सके. फिलहाल, पोस्टमार्टम के लिए शव को जवाहिर अस्पताल में मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है.
दरअसल, गीता आश्रम इलाके में हॉस्पिटल भी हैं. आशंका जताई जा रही है कि मृत बच्चा पैदा होने के बाद किसी ने उसे खुले में फेंक दिया होगा. वहीं, से कुत्ता उसे ले आया होगा. जहां पर कुत्ते को देखा गया, उस जगह से 500 मीटर के दायरे में एक सरकारी और 2 प्राइवेट हॉस्पिटल हैं.
पढ़ें सवाई माधोपुर की एक और अहम खबर
Sawai Madhopur News: आवारा सांडो की लड़ाई से मची अफरा-तफरी
सवाई माधोपुर जिले के बहरावंडा खुर्द कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे-552 श्योपुर मार्ग पर कस्बे के मुख्य बाजार में दो आवारा सांडो की लड़ाई से हड़कंप मच गया. आपको बता दें कि आए दिन सांडों की आपसी लड़ाई में कई राहगीर अपने दुपहिया वाहनों से गिरकर घायल हो चुके हैं. उसके बाद भी स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन आवारा सांडों की लड़ाई रोकने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाता. आज भी दो सांडो के बीच करीब आधे घण्टे तक जमकर संघर्ष देखने को मिला, जिससे मुख्य बाजार में सांडो से बचने के लिए लोग अपने दुपहिया चौपहिया वाहनों को छोड़कर बचने के लिए इधर उधर भागते दिखाई दिए. हालांकि स्थानीय लोगों ने डंडे बरसाकर दोनों सांडों को अलग करके खदेड़ा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम फिर मचाएगा तबाही! इन जिलों में अगले 4 दिन ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!