&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदेह में पकड़े गए पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज क्षेत्र में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस कर्मी महेंद्र प्रसाद से अब जयपुर में राज्य व केंद्र की विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की तरफ से पूछताछ की जाएगी. इस दौरान उसके दोनों मोबाइल फोन को अच्छी तरह से खंगाला जाएगा.
जैसलमेर में महेंद्र प्रसाद से एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की. यह पूछताछ दो दिन चली. पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि जयपुर में महेंद्र प्रसाद से JIC करवाई जाएगी. गौरतलब है कि गत 4 अगस्त की रात को माहेद्र प्रसाद को जासूसी के संदेह में हिरासत में लिया गया था.
सूत्रों के अनुसार, महेंद से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाक एजेंट ने सम्पर्क किया था. बताया जाता है कि पाक एजेंट फर्जी डीआरडीओ का साल 2020 से इस पाक अधिकारी बन महेंद्र से संपर्क करता एजेंट के संपर्क में था.
सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पास से 2 फोन बरामद किए हैं. आरोप है कि महेंद्र ने कई महत्वपूर्ण जानकारी पाक एजेंट को दी है. बताया जाता है कि महेंद को जब पुलिस हिरासत में लिया गया तो उसने पाक एजेंट से एक बार बात करने की बात स्वीकार की.
यह भी बताया जाता है कि पाक एजेंट डीआरडीओ अधिकारी के रूप में महेंद से संपर्क करता था और महेंद को फोन भारतीय नंबर से ही आए और साथ ही टू कॉलर ऐप में भी वह नंबर डीआरडीओ के नाम से बताए जा रहे थे.
हाल में जब महेंद्र ने गेस्ट हाउस में ठहरे हुए मेहमानों की सूची स्टाफ से मंगवाई तो उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने इस बारे में अधिकारियों को सूचना दी. उनकी पड़ताल में महेंद्र की भूमिका संदिग्ध मालूम होने के बाद उसे पकड़ा गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!