Jaisalmer: मैदान के बाहर कबड्डी का सुपरहिट मुकाबला, एक की टक्कर से 4 आउट

Jaisalmer News: जैसलमेर के नाचना में चल रही 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सांकड़िया और धायसर टीम के बीच 17 वर्ष वर्ग के खिलाड़ियों के वजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया. नियम के मुताबिक 55 किलो से अधिक वजन वाले खिलाड़ी भाग नहीं ले सकते हैं. 
 

Jaisalmer: मैदान के बाहर कबड्डी का सुपरहिट मुकाबला, एक की टक्कर से 4 आउट
Image Credit: Jaisalmer NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के नाचना में चल रही 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता विवादों का केंद्र बन गई. सांकड़िया और धायसर टीम के बीच मैच से पहले खिलाड़ियों के वजन को लेकर बड़ा विवाद हो गया.

नियमों के मुताबिक, 17 वर्षीय वर्ग में 55 किलो से अधिक वजन वाले खिलाड़ी भाग नहीं ले सकते. सांकड़िया टीम ने धायसर टीम के एक खिलाड़ी पर ओवरवेट होने का आरोप लगाते हुए दोबारा वजन करवाने की मांग की लेकिन खेल संयोजक ने पूर्व में गठित कमेटी का हवाला देते हुए वजन कराने से इनकार कर दिया. इस पर विवाद बढ़ गया और पुलिस ने सांकड़िया टीम को ही मैदान से बाहर कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, इसके बाद मामला जिला स्तर तक पहुंचा. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBO) विजय परिहार के हस्तक्षेप पर नई तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई. जांच में धायसर टीम के चार खिलाड़ी ओवरवेट पाए गए, जिन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया.

पक्षपात के आरोप
सांकड़िया टीम प्रभारी हमीर खान ने आरोप लगाया कि धायसर टीम आधा घंटा लेट पहुंची, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई.19 वर्ष वर्ग के पीटीआई की टीम ने 17 वर्ष वर्ग में दखल दी. दोबारा वजन करवाने की मांग करने पर सांकड़िया टीम को ही मैदान से बाहर निकाल दिया गया.

वहीं, जैसलमेर सीबीईओ विजय परिहार ने कहा कि17 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता में वजन को लेकर विवाद की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई. दोबारा वजन करवाकर ओवरवेट खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया. प्रतियोगिता में केवल योग्य खिलाड़ियों को ही खेलने दिया जाएगा.

इस विवाद के चलते कबड्डी प्रतियोगिता की पारदर्शिता और आयोजन पर सवाल उठ गए हैं. वहीं, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में नाराजगी का माहौल है.

बता दें कि कबड्डी भारत का पारंपरिक और सबसे पुराना खेल है, जिसका इतिहास 4000 वर्ष पुराना है. एक कबड्डी मैच आमतौर पर 40 मिनट (प्रत्येक 20 मिनट के दो भाग) तक चलता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More