&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण विधानसभा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 20 साल के युवक ने पानी के हौद में कूदकर सुसाइड कर लिया. हौद के पास एक लेटर भी मिला है, जिसमें नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का नाम लिखा गया है. लेटर में उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है.
लेटर में युवक ने लिखा कि जोधपुर का एक युवक उसे धमकी दे रहा है और उसे जीने नहीं दिया जा रहा है. इसमें फलोदी के मतोड़ा थाना की पुलिस भी शामिल है. युवक ने आरोप लगाया कि राजस्थान की पुलिस 1-2 लाख के चक्कर में किसी को भी मरवा सकती है.
जानकारी के अनुसार मामला भणियाणा थाना इलाके के रातड़िया गांव के शिवनाथ सिंह नगर में सोमवार की शाम 6 बजे का है. उसका शव घर में बने हौद में मिला था. युवक RLP का कार्यकर्ता था।इधर आरएलपी कार्यकर्ता मंगलवार सुबह 10 बजे भणियाणा सीएचसी की मॉर्च्यूरी के बाहर धरने पर बैठ गए और शव उठाने से मना कर दिया.
वहीं, इस पुरे मामले मे भणियाणा थाना प्रभारी देवाराम गोदारा ने बताया कि हाल ही में मतोड़ा थाना (फलोदी) इलाके में किसी लड़की की गुमशुदगी का मामला आया था. उस मामले में पुलिस ने दूदाराम सारण (20) को लड़की के साथ पकड़ा था. पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों और दूदाराम को उसके मामा को सौंप दिया था. ऐसे में अंदेशा है कि इसी मामले को लेकर युवक परेशान हुआ होगा. उन्होंने बताया कि दूदाराम का शव घर में ही बने पानी के हौद में मिला था. रात करीब 8 बजे दूदाराम के शव को भणियाणा सीएचसी की मॉर्च्यूरी लाया गया.
मंगलवार सुबह मृतक के परिजन और RLP के कार्यकर्ता मॉर्च्यूरी के बाहर धरने पर बैठ गए. युवक की मौत के कारणों की जांच करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!