Jaisalmer Murder Case: राजस्थान के जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां युवक भजनलाल की धारदार हथियार से हत्या कर शव डिग्गी में फेंक दिया गया.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र के 14 आरडी पर एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. चारपाई पर सो रहे भजनलाल नमक युवक की धारदार हथियार से सिर पर वार कर निर्मम हत्या की गई और उसके शव को पानी की डिग्गी में फेंक दिया. आरोपी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस व नाचना वृताधिकारी गजेंद्र सिंह मय जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी की डिग्गी से बाहर निकालकर मोहनगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. परिजनों के आने के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया.
जानकारी के अनुसार, आरोपी दो दिन पहले मृतक से मिलने आया था. वारदात करने से पहले दोनों ने शराब की दुकान से शराब मंगवाकर दोनों ने शराब पी थी, जिसके बाद दोनों की कहासुनी हो गई थी. उसके बाद आरोपी ने मृतक भजन लाल के सिर पर धारदार हथियार सिर पर वार कर हत्या कर दी थी. मृतक के चचेरे भाई भिखाराम ने मोहनगढ़ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया, जिसमें आरोपी सुनील नमक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को बाड़मेर जिले से दस्तयाब कर मोहनगढ़ पुलिस थाने लाया, जहां पर युवक से पूछताछ की जा रही है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Udaipur News: भानपुरा में रोड किनारे कुएं में अज्ञात युवक का तैरता मिला शव
उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र के भानपुरा में रोड किनारे कुएं में अज्ञात युवक का तैरता शव मिला. कुएं में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे. शव के रेस्क्यू के लिए उदयपुर से सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया. सिविल डिफेंस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को रेस्क्यू कर कुएं से बाहर निकाला और पुलिस को सुपुर्द किया. शव करीब 5 से 6 दिन है पुराना बताया जा रहा है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Crime: प्यार के जाल में फंसा विवाहिता का बनाया अश्लील वीडियो, फिर अलग-अलग मर्दों...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!