जैसलमेर को मिली बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा 325 करोड़ से बना मेडिकल कॉलेज

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले को लोगों को जल्द ही 325 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल की सौगात मिलने वाली है, जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं. 
 

जैसलमेर को मिली बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा 325 करोड़ से बना मेडिकल कॉलेज
Image Credit: Jaisalmer News

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर के लिए लंबे इंतजार के बाद स्वास्थ्य महकमें की बड़ी सौगात मिली है. अब जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए नेशनल मेडिकल कमिशन ने 50 सीटों को स्वीकृति प्रदान की है. नए सत्र 2025-26 से कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश होंगे.

वहीं, जैसलमेर के रामगढ़ बाइपास रोड़ पर 325 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल का निर्माण अंतिम चरण में है. चिकित्सा विभाग के अनुसार कॉलेज का आवश्यक शैक्षणिक ब्लॉक लगभग तैयार हैं. अगले कुछ महीनों में यह कॉलेज संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से टोंक और जैसलमेर दोनों नई सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए 100-100 सीटों की मांग की गई थी, लेकिन एनएमसी ने फिलहाल 50-50 सीटें ही स्वीकृत की हैं.

जैसलमेर के डॉ. चंदनसिंह, जिला नोडल अधिकारी व पीएमओ जवाहिर हॉस्पिटल जैसलमेर ने जानकारी देते बताया कि पहले चरण में 47,975 वर्गमीटर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है, जबकि 345 बेड की क्षमता वाला नया जिला अस्पताल 35,419 वर्गमीटर क्षेत्र में बन रहा है.

वहीं, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस परियोजना पर खर्च कर रही हैं. कुल 325 करोड़ में से 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार व्यय करेगी. गौरतलब है कि 2019 में केंद्र सरकार ने जैसलमेर मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी, लेकिन कोविड-19 और अन्य कारणों से निर्माण कार्य में देरी हुई. अब काम तेजी से चल रहा है और काउंसलिंग के बाद स्टूडेंट्स का प्रवेश शुरू हो जाएगा.

डॉक्टर तंवर ने बताया कि यहां शैक्षणिक ब्लॉक, हॉस्टल, मेस ब्लॉक, खेल मैदान, फैकल्टी व स्टाफ निवास की सुविधा उपलब्ध होगी. हॉस्पिटल में ओपीडी, आपातकालीन वार्ड, आईसीयू, ओटी कॉम्पलेक्स, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी और आधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई जा रही हैं.

फिलहाल 3 लैब एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेम रेडी, एकेडमिक ब्लॉक क्लासेज के लिए और बॉयज और गर्ल्स का 50-50 बेड का होस्टल रेडी है. ये 5 साल का कोर्स है इसलिए धीरे-धीरे फर्स्ट ईयर के एडमिशन के बाद अन्य फैसिलिटी भी जल्द ही बन जाएगी ताकि अन्य क्लासेज भी शुरू हो. इसमें 340 बेड का हॉस्पिटल मॉर्च 2026 तक रेडी हो जाएगा. बहुत जल्द एडमिशन के बाद क्लासेज शुरू होने के चांसेज है. इसके लिए 125 की सारी फेकल्टी की पोस्ट स्वीकृत की है. पोस्टिंग होनी बाकी है, जो बहुत जल्द भर दी जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More