Jaisalmer News: जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास नाबालिग लड़की और युवक के शव मिले. साथ ही उनके शवों के पास पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास 15 साल की नाबालिग लड़की और युवक की लाश मिली है. शव करीब 6- 7 दिन पुराना बताया जा रहा है. शवों के पास पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड मिले हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि लड़की और युवक पाकिस्तानी हो सकते हैं.
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान तारबंदी के करीब 10-12 किलोमीटर अंदर भारतीय सीमा के साधेवाला इलाके में ये दोनों शव मिले हैं.
तनोट पुलिस ने दोनों शवों को रामगढ़ सीएचसी की मॉर्च्यूरी में रखवाया है. पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. लड़की और लड़के भारत के रहने वाले थे या पाकिस्तान के इसकी जांच की जा रही है.
बॉडी के पास मिले आईडी कार्ड में युवक का नाम रवि कुमार (18) पुत्र दीवाना पोस्ट ऑफिस गुलाम हुसैन लिगारी, घोटकी सिंध पाकिस्तान बताया जा रहा है. वही, लड़की नाबालिग बताई जा रही है. दोनों ही एक ही जिले के अलग-अलग गांव के निवासी हैं.
पुलिस और बीएसएफ कर रही जांच
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की सिम और ID कार्ड के साथ मिले शवों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों, सीमा सुरक्षा बल, जैसलमेर पुलिस जांच में जुट गई है. आस-पास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है.
हो सकता है कि दोनों पाकिस्तान से वीजा लेकर जैसलमेर में रह रहे हो. साथ ही तारबंदी पार कर आने की आशंका भी जताई जा रही है. एजेंसियां सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुट गई है. फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!