Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के एक गांव में आधी रात में छत पर तलवार लेकर दो बदमाश चढ़े और वहां सो रहे युवक की निर्मम हत्या कर दी. परिजनों ने पड़ोस के युवकों पर हत्या का आरोप लगाया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के दिधू गांव में मंगलवार रात को एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना के बाद युवक के परिजन पोकरण हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं.
जानकारी के अनुसार, दिधू गांव निवासी नरेंद्र सिंह बेटा रावत सिंह उम्र 24 वर्ष की अपने घर में हत्या कर दी गई. घटना की सूचना के बाद नाचना पुलिस सीओ गजेंद्र सिंह और एसएचओ भूटाराम राजकीय अस्पताल पोकरण पहुंचे.
परिजनों के अनुसार, युवक नरेंद्र सिंह की कुछ दिन पहले जमीन के मामले में आरोपियों से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मंगलवार रात को नरेंद्र की हत्या हो गई. मृतक युवक के भाई महेंद्र सिंह ने पुलिस थाना नाचना में रिपोर्ट पेश कर बताया कि दिधू गांव में मेरे और माधु सिंह के परिवार के बीच प्लाट को लेकर गत कई सालों से विवाद है.
इसी विवाद के कारण दिनांक 7 जून 2025 को दोपहर के समय भोजराजसिंह पुत्र खींवसिंह हमारे प्लाट पर आया तथा प्लाट पर लगे छीणों के टुकड़ों को तोड़ दिया और खुद भोजराजसिंह ने ही वीडियो बनाकर मेरे छोटे भाई नरेन्द्रसिंह के फोन पर विडियों भेज दिया.
उसके बाद उसी दिन शाम के समय भोजराजसिंह हमारे घर के बाहर आया. प्लाट विवाद को लेकर मेरे परिवार और नरेन्द्रसिंह को धमकियां दी, जिस पर नरेन्द्रसिंह ने भोजराजसिंह के साथ मारपीट कर दी तो भोजराजसिंह ने देख लेन की धमकी दी और वहां से चला गया.
इस घटना पर 10 जून 2025 की रात करीबन 12.30 बजे मैं और मेरा भाई नरेन्द्रसिंह दोनों हमारे घर की छत पर सो गए. इसी दौरान भोजराजसिंह पुत्र खींवसिंह और महेन्द्रसिंह पुत्र देरावरसिंह दोनों जने हाथ में तलवार लेकर हमारे मकान के पीछे से छत पर चढ़े और मेरे भाई नरेंद्र सिंह की नींद में हत्या कर दी. साथ ही मुझे आवाज निकालने पर जान से मारने की धमकी दी.
घटना के तुरंत मैं जोर से चिल्लाया तब मेरे परिजन छत पर आए. मृतक युवक के भाई महेंद्र सिंह ने अपने भाई की हत्या के मामले में माघुसिंह पुत्र पुंजराजसिंह, गेनसिंह पुत्र पुंजराजसिंह, देरावरसिंह पुत्र पुंजराजसिंह पर षड्यन्त्र रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Reporter- Shankar Dan
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!