&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के डांगरी गांव में हिरण शिकारियों द्वारा खेत सिंह की हत्या का मामला गर्माने लगा है. जोधपुर में आज बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और खेत सिंह के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलाने और खेत सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग की है.
बिश्नोई टाइगर फोर्स के बैनर तले पर्यावरण प्रेमियों ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. पर्यावरण प्रेमियों ने कहा कि जिस तरीके से पश्चिमी राजस्थान में के हौसले बुलंद हो रहे हैं, यह चिंता का विषय है. खेत सिंह अपने खेत में सो रहे थे, उन पर आकर शिकारियों ने हमला किया और उनकी जान ली.
इससे पहले खेत सिंह ने इन शिकारियों को इलाके में शिकार करने से रोका था. साथ ही वन्य जीव प्रेमियों ने कहा कि इस इलाके में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. यहां के लोगों के पास अवैध हथियार पहुंच रहे हैं, जिसके चलते हिरण शिकार जैसी घटनाएं हो रही हैं.
पश्चिमी राजस्थान में हिरण शिकार की घटनाओं से परिस्तिथि संतुलन बिगड़ रहा है. पर्यावरण प्रेमियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर खेत सिंह के परिवार को उचित मुआवजा देने, खेत सिंह के शहीद का दर्जा देने और हत्या के बाद जिस तरीके से लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए ,उन्हें वापस लेने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है.
पर्यावरण प्रेमियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बात और कहा कि पश्चिमी राजस्थान में शिकारियों का गिरोह सक्रिय है और वह टारगेट कर हत्याएं कर रहा है. ओरण और गोचर भूमि पर समुदाय विशेष के लोग अतिक्रमण कर रहे हैं, इन्हें रोका जाना चाहिए. ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण भी मिल रहा है. खेत सिंह को शहीद का दर्जा मिले और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा मिले.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!