महिला पोस्टकर्मी ने कमरे में किया सुसाइड, डेढ़ साल से कर रही थी जैसलमेर

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक महिला पोस्टकर्मी ने आत्महत्या कर ली. वह बीते डेढ़ साल से चांदन क्षेत्र के भैरवा गांव में स्थित पोस्ट ऑफिस में तैनात थी. 

महिला पोस्टकर्मी ने कमरे में किया सुसाइड, डेढ़ साल से कर रही थी जैसलमेर
Image Credit: Jaisalmer News

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में हरियाणा के हिसार निवासी व हाल भैरवा महिला पोस्टकर्मी ने चांधन में अपने किराए के मकान में बने कमरे में फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली. दूसरे दिन तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पास में रहे अन्य किरायेदारों ने दरवाजा बजाया लेकिन दरवाजा नहीं खुल रहा था.

उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर कमरे कि खिड़की से झांककर देखा तो महिला पोस्टकर्मी फंदे से लटकी हुई मिली. सूचना मिलने पर सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मृतका के‌ शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार निवासी अंजलि दुहन (20) वर्ष पुत्री कर्मवीर सिंह पिछले डेढ़ वर्ष चांदन क्षेत्र के भैरवा गांव में स्थित पोस्ट ऑफिस में तैनात थी. ड्यूटी देने के बाद वह अपने चांदन में स्थित किराए के मकान पर आई और दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली.

वहीं, सुबह काफी देर तक दरवाजा बंद देखकर पास में निवास कर रहे अन्य किरायेदार ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खोला. जिस पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर कमरे कि खिड़की से अंदर झांका तो अंजलि फंदे से लटकी हुई मिली.

सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाने सहायक उपनिरीक्षक मुकेश बीरा पुलिस बल के साथ मोके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद‌ शव को जैसलमेर मोर्चरी में रखवाया, जहां अंजलि के पिता और परिजन अस्पताल पहुंचे. पिता कर्मवीरसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. वहीं, पुलिस मामले कि गहनता से जांच पड़ताल कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More