&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले शहर में पीने के पानी को लेकर शहरवासियों ने आज पीने के पानी को लेकर प्रदर्शन करते हुए PHED कार्यलय पहुंचे, जहा शहर वासियों ने कहा कि थाली बजा कर हम अधिकारियों की नींद उड़ाने आए हैं ताकि उन्हें ये पता चल सके कि हमारे इलाके में पानी नहीं आ रहा है.
प्रदर्शन करने आए शहर वासियो का कहना था कि पूरे जैसलमेर शहर में पानी की समस्या है. वहीं, इंदिरा कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पिछले 10 दिन से पानी नहीं आ रहा है. कई बार शिकायत भी कर दी. इसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं हुआ है. ऐसे में AEN ऑफिस में धरना देने आए हैं.
इस दौरान जब JEN पूनम परिहार उनसे बात करने आए तो महिलाओं ने पर्स में चूड़ियां निकाली और उन्हें पहना दी. इसके बाद जैसे ही लिपस्टिक लगाने लगी तो साथ आए ने उन्हें रोक दिया. आरोप था कि 10 दिन से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है.
वहीं, PHED के नगर खंड के AEN देवीलाल भील ने बताया- मोहनगढ़ हेड वर्क्स से जैसलमेर शहर में पेयजल आता है. फिलहाल वहां बिजली की ट्रिपिंग और वोल्टेज समस्या के चलते मोटर काम नहीं करती है, जिससे पेयजल की समस्या आ रही है. हम लगातार लगे हुए हैं और बहुत जल्द इस समस्या को दूर कर देंगे और पेयजल सप्लाई शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि शहर में हम पानी की सप्लाई फिलहाल डाबला आदि से दे रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!