जैसलमेर में नकली नोट कांड, जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

Jaisalmer News: जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ इलाके में नकली नोटों का बड़ा मामला सामने आया है.  पुलिस ने 500-500 रुपये के नकली नोट चलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल  67,000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं. 

जैसलमेर में नकली नोट कांड, जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार
Image Credit: Jaisalmer News

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर के नहरी क्षेत्र के मोहनगढ़ इलाके में एक ईमित्र संचालक को 500 के 9 नकली नोट देने वाले युवक को एक अन्य युवक के साथ जैसलमेर पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़े गए युवक मोहम्मद कुमैल उर्फ धनु निवासी, बिहार व उस्मान निवासी, उतर प्रदेश के पास से पुलिस को 500 के नकली नोटों की खेप पकड़ी गई है.

जैसलमेर एसपी अभिशेक शिवहरे ने बताया- दोनों युवकों के पास से 67 हजार रुपए के 500-500 के नकली नोट बरामद किए हैं. अब दोनों से नकली नोटों को लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. मोहनगढ़ कस्बे में ई-मित्र संचालक को नकली नोट देने के बाद मामला पकड़ में आया.

Add Zee News as a Preferred Source

जैसलमेर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर नाचना के नहरी इलाके में बकरी खरीदते दोनों युवको मोहम्मद कुमैल उर्फ धनु व उस्मान बिहार से बकरी खरीदने जैसलमेर 11 अगस्त को जैसलमेर आए थे. वे नहरी बेल्ट से ही बकरियां खरीद कर बिहार लेकर जाते थे.

मोहनगढ़ में 17 अगस्त को दोनों ने सुबह व शाम को एक ईमित्र से कैश पैसे देकर अपने अकाउंट में पैसे डलवाए. ईमित्र संचालक की रिपोर्ट पर पकडे गए दोनों गिरफ्तार किया है. पकड़े गए मोहम्मद कुमैल उर्फ धनु पुत्र नजमुल कुरैशी, निवासी चन्द्रगामा, पुलिस थाना बाईसी, जिला पूर्णिया बिहार व उस्मान पुत्र इरफान कुरैशी निवासी गंगोह, जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश के निवासी है.

दोनों के कब्जे से भारतीय मुद्रा के जाली 500-500 रुपए के 125 नोट कुल 62,500 और 4500 कुल 67,000 रुपये जब्त किए गए. दोनों से नकली नोटों को लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More