Ramdevra: बाबा रामदेव के जन्मोत्सव के दिन भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 5 लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन

Jaisalmer News: बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर 641वें भादवे मेले का विधिवत शुभारंभ कल हुआ. इस अवसर पर देशभर से करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचे. भक्त घंटों लंबी कतारों में लगकर बाबा की समाधि के दर्शन के लिए इंतजार करते नजर आए. 
 

Ramdevra: बाबा रामदेव के जन्मोत्सव के दिन भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 5 लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन
Image Credit: RamdevraSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Ramdevra, Jaisalmer News: बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर 641 वे भादवे मेले का विधिवत रूप से कल आगाज हुआ इस दिन दर्शन करने के लिए देशभर से करीब 5 लाख से अधिक लोग रामदेवरा पहुंचे थे.

घंटो कतार में लगने के पश्चात सभी भक्त अपने दर्शन करने की बारी का इंतजार कर रहे थे. यहां पहुंचे सभी भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन हो इसको लेकर प्रशासन की तरफ से विशेष प्रबंध किए गए थे. बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से भी सभी भक्तों को समाधि के दोनों तरफ से दर्शन करवाने की प्रबंध किए गए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

भीषण गर्मी एवं उमस में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए एयर कूलिंग सिस्टम फवारे लगाए गए थे. वहीं, पीने के पानी का निशुल्क वितरण भी करवाया गया. पूरे दिन 3 किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी रही. देश के अलग-अलग स्थान से पहुंचे लोगों ने कतार में लगकर बाबा की समाधि के दर्शन किए.

मेले को लेकर भक्तों मे अपार जोश देखने को मिला. दूज के पावन अवसर पर दर्शन करने को लेकर भक्त उत्साहित दिखे 10 वर्ष की उम्र से 90 वर्ष की उम्र तक के लोग उत्साह के साथ सैकड़ो किलोमीटर की पदयात्रा कर रामदेवरा पहुंचे थे. हाथों में वजनी लंबी-लंबी पताका लिए हुए रामसा पीर की जय जयकार करते हुए बाबा की समाधि के दर्शन किए.

रामदेवरा की सभी सड़क मार्ग पर दर्शन करने वाले भक्तों का भारी जमावड़ा देखने को मिला. रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मेला चौक, राम सरोवर तालाब सहित अधिकांश स्थानों पर लाखों भक्त दिखाई दिए. ऐसे में संपूर्ण कस्बा इन दिनों धर्ममय बना हुआ नजर आ रहा है. मुख्य सड़क मार्ग पर चलना मुश्किल हो रहा है.

भीड़ में किसी तरह की कोई अपराधीक घटना नहीं हो इसको लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है. मेला मैदान परिसर में अलग-अलग स्थान पर करीब 2 हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. वहीं, बाबा की समाधि के दर्शन करने आने वाले भक्त भी प्रशासन की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए. प्रशासन ने दावा किया की तीन से चार घंटे में सभी भक्तों को कतार में लगने के पश्चात सुगमता पूर्वक दर्शन हो रहे हैं. धार्मिक स्थल रामदेवरा की सभी सड़क इन दिनों भक्तों से अटी हुई नजर आ रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author