&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ramdevra, Jaisalmer News: पश्चिमी राजस्थान का प्रसिद्ध बाबा रामदेव भादवा मेला शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं. देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं. प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक, इस बार 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. ऐसे में समाधि समिति और प्रशासन द्वारा मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
समाधि समिति का उद्देश्य है कि हर भक्त को सुगम और शांतिपूर्ण दर्शन का अनुभव हो. इसी क्रम में समिति ने श्रद्धालुओं से छोटी ध्वजा, अगरबत्ती और चादर जैसी सामग्रियों को समाधि स्थल पर न लाने की विशेष अपील की है. समिति के अनुसार, ऐसी सामग्रियों के अंबार समाधि क्षेत्र में जमा हो जाने से अन्य श्रद्धालुओं की भावना आहत होती है और साफ-सफाई में भी बाधा आती है.
समिति ने मेला क्षेत्र के दुकानदारों से भी आग्रह किया है कि वे इन वस्तुओं का विक्रय न करें और श्रद्धालुओं को जबरन सामग्री न दें. सुरक्षा गार्ड समाधि स्थल के मुख्य द्वार पर इस तरह की सामग्री लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को लगातार रोक रहे हैं. समाधि समिति द्वारा मेला क्षेत्र में बैनर लगाए गए हैं और माइक के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है.
प्रशासनिक तौर पर मेला 10 अगस्त से प्रारंभ होगा, जबकि विधिवत रूप से यह 25 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगा. समिति ने सभी श्रद्धालुओं और व्यापारियों से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें ताकि बाबा रामदेव के दर्शन सभी के लिए सुगम और भावनात्मक रूप से संतोषजनक हो सकें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!