&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ramdevra, Jaisalmer News: पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहा जाने वाले बाबा रामदेव का भादवा मेला समय से पहले ही अपने परवान पर चल रहा है. प्रतिदिन औसतन 3 लाख से अधिक लोग बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंच रहे हैं.
ऐसे में पोकरण सड़क मार्ग पर सक्षम की तरफ से संचालित किया जा रहा है. नेत्र कुंभ महाशिविर में भी लोग पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवा रहे हैं. प्रतिदिन तीन से चार हजार लोग आंखों की जांच करवाने यहां पहुंच रहे हैं.
ऐसे में अब तक 25 हजार से अधिक लोगों की आंखों की जांच करके उन्हें दवाई और निशुल्क चश्मा वितरण किए गए हैं. जो योग्य लोग हैं, आंखों के ऑपरेशन करने लायक उन्हें यहां से उनके घर के पास संबंधित अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन करने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई गई है.
इस संबंध में बाबा की समाधि के दर्शन करने आने वाले समस्त पद यात्री ग्रामवासी सहित जिले भर से लोग विशेष रूप से रामदेवरा पहुंचकर नेत्र कुम्भ शिवर स्थल पर पहुंच रहे हैं. यहां पर मेला नुमा माहौल देखने को मिल रहा है. सुबह से लेकर देर शाम तक यहां पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. लोग इससे प्रेरणा लेकर अपने मरणोपरांत आंखों का नेत्रदान करने का भी संकल्प पत्र भर रहे हैं.
अब तक 340 लोगों ने नेत्रदान करने का संकल्प इस शिविर में लिया है. उन्होंने कहा कि मरने के पश्चात हमारी आंखें किसी के काम आए, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी. ऐसे में बच्चे युवा वृद्ध सहित अन्य लोग अपने आंखों की जांच करवाकर चश्मा निशुल्क पाकर प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं. शिविर स्थल पर विविधता में एकता की झलक देखने को मिल रही है. सभी धर्म संप्रदाय के लोग यहां पहुंचकर अपने आंखों की जांच करवा रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!