&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ramdevra, Jaisalmer News: धार्मिक नगरी रामदेवरा में शनिवार की रात्रि के बाद से रुक-रुक कर बरसात होने का दौर शुरू हुआ जो रविवार को भी अनवरत रूप से जारी है. शनिवार की रात में करीब 2 से 3 घंटे मुशलाधर जमकर इंद्र देवता एवं मेहरबान हुए.
इसके अलावा सारी रात रुक रुक कर बरसात होती रही. ऐसे में मेला मैदान में मुख्य सड़क मार्ग और निचले इलाकों में जल जमाव हो जाने से लोगों को काफी असुविधा व परेशानी का सामना करना पड़ा.
विशेष कर गरीब तबके के लोग धर्मशाला और होटल में रुकने की बजाए खुले आसमान के नीचे राम सरोवर तालाब रेलवे स्टेशन सार्वजनिक स्थान बस स्टैंड के आसपास रात्रि विश्राम करना पसंद करते हैं.
ऐसे में लगातार रात से हो रही बरसात के कारण उनका अपना बुरिया-बिस्तर समेंट कर सुरक्षित स्थान की तरफ भागना पड़ा. वहीं, चाचा चौक मेला चौक सहित अन्य स्थानों पर बरसाती पानी का जल जमाव हो जाने से लोगों को भारी असुविधा हुई.
वहीं, दुकानदारों का सामान भी भींग जाने से उनको भी हजारों रुपये का नुकसान हुआ. बाबा की समाधि के दर्शन करने आए हजारों भक्तों को बरसात से ठंडक राहत अवश्य मिली लेकिन जगह-जगह गंदगी कीचड़ फैल जाने से उन लोगों को काफी असुविधा का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
रविवार की सुबह से भी रुक-रुक कर बरसात का दौर अभी भी जारी है, जिससे सड़क पर कीचड-गंदगी सूखने का नाम नहीं ले रहा है. इससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है.
बता दें कि बाबा रामदेव राजस्थान का प्रसिद्ध मेला है. शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसलमेर रामदेव जी मंदिर में आयोजित किया जाता है. रामदोवरा में हर साल लाखों श्रध्दालु दर्शन करने आते हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!