आने वाला है सबसे बड़ा भादवा मेला, रामदेवरा रेलवे स्टेशन का काम नहीं हुआ पूरा

Jaisalmer News: पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहे जाने वाला बाबा रामदेव का भादवा मेला आने वाला है. ऐसे में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं लेकिन पिछले 2 साल से भी अधिक समय से रामदेवरा रेलवे स्टेशन का काम पूरा नहीं हुआ है. 

आने वाला है सबसे बड़ा भादवा मेला, रामदेवरा रेलवे स्टेशन का काम नहीं हुआ पूरा

Jaisalmer News: पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहे जाने वाला बाबा रामदेव का भादवा मेला शीघ्र ही शुरू होने वाला है. ऐसे में प्रशासन की तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

वहीं, आवागमन के रूप में प्रमुख संसाधन रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त मेला स्पेशल रेल गाड़ियों का संचालन होगा लेकिन पिछले 2 साल से भी अधिक समय से भारत अमृत योजना के तहत रामदेवरा रेलवे स्टेशन के सौंदर्य करण का कार्य शुरू किया गया था लेकिन समय बीत भी जाने के पश्चात भी अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से यहां आने वाले लाखों यात्रियों को भारी असुविधा और परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

इस संबंध में पिछले दिनों मंडल प्रबंधक जोधपुर में रामदेवरा का दौरा किया था. ऐसे में ग्रामीणों सहित अन्य लोगों ने मांग की थी कि यहां का निर्माण कार्य अति शीघ्र पूर्ण करवाया जाए ताकि मेले में आने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

लेकिन इसके पश्चात भी अभी तक निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पाया है. एक महीने पश्चात ही बाबा रामदेव का भादवा मेला शुरू हो जाएगा. वहीं, यहां पर अतिरिक्त मेला स्पेशल रेल गाड़ियों सहित अन्य प्रकार की रेलगाड़ियां संचालित होंगी. प्रतिदिन लाखों लोग आवागमन करते हैं

जोधपुर जैसलमेर रेल खंड में रामदेवरा रेलवे स्टेशन सबसे कमाऊ पूत माना जाता है लेकिन इसके पश्चात भी अभी तक निर्माण कार्य को लेकर रेलवे के आला अधिकारी किसी प्रकार की कोई सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं, जिसका खामीयाजा इस बार भी मेले में आने वाले यात्रियों को उठाना पड़ेगा.

बता दें कि इस साल रामदेव जयंती 02 सितंबर (मंगलवार) को मनाई जाएगी. रामदेव जयंती हिंदू माह भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाई जाती है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह अगस्त या सितंबर के महीने में आती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news