Jaisalmer Accident News: राजस्थान के जैसलमेर के एयरपोर्ट रोड पर पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, वाहन चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer Accident News: राजस्थान के जैसलमेर के एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात एक पैदल चल रहा युवक हिट रन का शिकार हो गया. अज्ञात युवक को वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, हादसे के बाद वाहन चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया. वही राह चलते युवक ने जब युवक को देखा तों उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी.
सूचना पर जैसलमेर शहर कोतवाल प्रेमदान मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचा वही 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को शहर स्थित जवाहिर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जैसलमेर शहर कोतवाली थाना अधिकारी प्रेमदान ने बताया कि जैसलमेर के एयरपोर्ट रोड पर रात्रि में एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई. इस घटना की जानकारी राह चलते लोगों ने पुलिस को दी, जिस पर शहर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के पहचान के प्रयास किए गए.
पड़ताल में युवक की पहचान भगवान सिंह पुत्र मेघ सिंह निवासी डाबला के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया दिया था. गुरुवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपर्द किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पढ़िए सड़क हादसे की एक और खबर
Kota News: राजस्थान के कोटा शहर के कुन्हाड़ी इलाके में गत 2 मई रात्रि को थर्मल के गेट नम्बर 2 के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने पर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया.
कुन्हाड़ी पुलिस के अनुसार मृतक राम नरेश मेघवाल गेस एजेंसी पर सिलेंडर सप्लाई का काम करता था. 2 मई को अपनी डयूटी कर वापस घर बापू कॉलोनी लौट रहा था. इस दौरान थर्मल के गेट नम्बर 2 के निकट अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया, जब से एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा था. उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता चल सकें.
Reporter- Shankar Dan
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!