जैसलमेर में आधी रात में आरोपियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हुई मौत

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर के फतेहगढ़ उपखंड के डांगरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते खेत सिंह पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ. गंभीर घायल खेत सिंह को इलाज के लिए बाड़मेर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. 

जैसलमेर में आधी रात में आरोपियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हुई मौत
Image Credit: Jaisalmer News

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर के फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के डांगरी गांव में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ. सुबह जानकारी मिलने पर गंभीर घायल खेत सिंह पुत्र नाथू सिंह निवासी, सुमेलनगर डांगरी को बाड़मेर स्थित सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

वहीं, सांगड़ थाना पुलिस को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची. जैसलमेर पुलिस अधिक्षक अभिषेक शिवहरे ने जानकारी देते बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल 2 मुख्य आरोपियों को डिटेन किया है और गाड़ी भी पकड़ ली है. एक अन्य की तलाश की जा रही है. घटना किसी पुरानी रंजिश को लेकर होना बताई जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

मिली जानकारी के अनुसार, खेत सिंह निवासी सुमेलनगर, डांगरी गांव ने कुछ दिन पहले गांव के ही रहने वाले लाडू खान और आलम खान को शिकार करने जाते समय रोका था, जिसकी रंजिश को तीन लोगो ने मिलकर खेत सिंह पर जानलेवा हमला किया. बताया जा रहा है कि खेत सिंह उस समय सो रहा था. सोते समय खेत सिंह पर हथियारों के साथ लाडू खान और आलम खान ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हमला किया.

बीती रात खेत सिंह पर जानलेवा हमला कर बदमाश मौके से फरार हो गए. खेत सिंह रात भर घटनास्थल पर घायल बेसुध पड़ा रहा. सुबह पास के खेतों के लोगों ने जब घायल खेत सिंह को देखा तो उसे फतेहगढ़ हॉस्पिटल लाए, जहां इलाज के बाद उसे बाड़मेर रेफर किया गया. बाड़मेर में इलाज के दौरान खेतसिंह की मौत हो गई.

सांगड़ थाना पुलिस ने घटना में शामिल 2 मुख्य बदमाशों लाडू खान और आलम खान को डिटेन किया है. घटना में शामिल गाडी को भी पुलिस ने बरामद किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author