Jaisalmer News: जैसलमेर के चांदण गांव में गृह क्लेश से परेशान युवक राधेश्याम ने तेजाब पीने की कोशिश की. वहीं, पत्नी की सूचना पर कांस्टेबल भीमसिंह मौके पर पहुंचे और युवक की जान बचाई.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer Crime News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदण गांव में घरेलू कलह के चलते एक युवक द्वारा तेजाब पीने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक की पत्नी ने समय रहते पुलिस को सूचना दी, जिससे उसकी जान बच सकी.
मिली जानकारी के अनुसार, युवक राधेश्याम ने पारिवारिक विवाद से आहत होकर तेजाब पीने की कोशिश की. जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, भीमसिंह कांस्टेबल तत्काल पुलिस चौकी चांदण से मौके पर पहुंचे.
पुलिस को देखकर राधेश्याम ने तेजाब पीने का प्रयास किया, लेकिन कांस्टेबल भीमसिंह की तत्परता और सूझबूझ से तेजाब की बोतल छीन ली गई. इस दौरान कांस्टेबल के हाथ तेजाब की चपेट में आकर जल गए, लेकिन उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना युवक को बचा लिया.
गंभीर स्थिति में राधेश्याम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं, कांस्टेबल भीमसिंह को भी प्राथमिक उपचार दिया गया है. यह घटना न केवल पुलिस की सजगता और मानवता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाती है कि घरेलू कलह कैसे जानलेवा बन सकती है.
खबर अभी अपडेट की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!