Jalore News: राजस्थान के जालौर जिले के नौसरा में शराब के नशे में व्यापारी से बदसलूकी करना ड्यूटी पर तैनात ASI को भारी पड़ गया. दुकानदार से अभद्रता और अनुशासनहीनता करने पर एसपी ने एएसआई भंवरलाल को निलंबित किया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jalore Crime News: राजस्थान के जालौर जिले के नौसरा में शराब के नशे में व्यापारी से बदसलू की करना ड्यूटी पर तैनात नौसरा थाने के एक एएसआई को भारी पड़ गया. मामले में दुकानदार से अभद्रता करने और अनुशासनहीनता करने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ज्ञानचंद यादव ने नौसरा थाने में तैनात एएसआई को एसपी ने निलंबित किया गया.
दरअसल मामला जालौर जिले के नौसरा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात को एक एसआई ने शराब के नशे में एक किराणा दुकानदार के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया. थानाधिकारी की शिकायत के बाद जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने जांच करते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया.
जानकारी के अनुसार, नौसरा थाने का एक एएसआई भवरलाल भील बुधवार की रात करीब 10 बजे के आस-पास शराब के नशे में नौसरा गांव के आम चौहटे पर जाकर एक किराणा दुकानदार चम्पालाल चौधरी से तानसेन तंबाकू खरीदी.
वहीं, पैसे मांगने पर दुकानदार को धमकाते हुए कहा कि मैं इस थाने का एसआई हूं, मेंरे से पैसे कैसे मांग रहा है, जिसके बाद दुकानदार रात को रिपोर्ट लेकर शिकायत के लिए थाने पहुंचा. इसी दौरान थाने में मौजूद थानाधिकारी पन्नालाल सहित अन्य पुलिस के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत की.
जिस पर भंवरलाल का मेडिकल कराने का बोला. इस पर एसआई मौके से भाग गया, जिसके बाद सुबह वह खुद और अन्य कुछ भील समाज के लोग एसआई भंवरलाल के समर्थन में थाने के सामने धरने पर बैठ गए. थानाधिकारी की शिकायत पर आहोर डीएसपी अनिल पुरोहित ने सुबह थाने पहुंच कर एसआई के खिलाफ जांच शुरू की.
हालांकि भील समाज के कुछ लोग धरने पर बैठे लेकिन सच्चाई पता चलने पर सभी लोग धरना छोड़ कर निकल गए. शाम तक पुलिस की जांच जारी रही. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात एएसआई भंवरलाल दुकानदार से शराब की नशे में अभद्रता करने और उसके बाद पुलिस थाने के बाद कुछ लोगों को के साथ थाने के सामने पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठकर अनुशासन चिंता करने पर शिकायत के बाद एएसआई भंवरलाल को निलंबित कर दिया है. वहीं, मामले में अनिल कुमार पुरोहित की ओर से मामले की जांच की जा रही है.
Reporter-Heeralal Bhati
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!