Jalore News : मुझे केस की धमकी दी, विधायक रतन देवासी का जसवंतपुरा तहसीलदार पर बड़ा आरोप

Jalore News :  कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने तहसीलदार नीरजा कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए है. विधायक के मुताबिक प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण और अनियमितता को दबाने के लिए गरीबों को कार्रवाई हो रही है.

Jalore News : मुझे केस की धमकी दी, विधायक रतन देवासी का जसवंतपुरा तहसीलदार पर बड़ा आरोप
Image Credit: Jalore News

Jalore News : जसवंतपुरा तहसीलदार नीरजा कुमारी पर एकतरफा कार्रवाई और ग्रामीणों को धमकाने के आरोप लगे हैं. सुधामाता और राजपुरा गांव में तहसीलदार द्वारा क्षेत्र के दो प्रभावशाली व्यक्तियों के अतिक्रमण, अनियमितता की जांच को दबाने के लिए गरीब लोगों पर कार्रवाई करने का आरोप लगा. मामले को लेकर ग्रामीण तहसील कार्यालय पर पहुंचे, जहां विधायक रतन देवासी भी उनके समर्थन में पहुंचे.

देवासी ने बताया कि तहसीलदार ने ज्ञापन देने आए ग्रामीणों को थाने में बंद कराने की धमकी दी और जब वे स्वयं पहुंचे, तो उन्हें भी केस में फंसाने की बात कही गई.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान तहसीलदार कार्यालय छोड़कर चली गईं, जिससे नाराज होकर विधायक कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए.

काफी देर तक विरोध के बाद विधायक ने कलेक्टर को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. कलेक्टर के निर्देश पर भीनमाल एसडीएम मोहित कासनिया मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद तहसीलदार ने शिकायतों की जांच कराने का आश्वासन दिया.

ग्रामीणों ने तहसीलदार पर वर्चस्वशाली लोगों के पक्ष में कार्रवाई करने और आम लोगों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया.

कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने तहसीलदार नीरजा कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए है. विधायक के मुताबिक प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण और अनियमितता को दबाने के लिए गरीबों को कार्रवाई हो रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More