Jalore News: जालोर की बेटी ने जॉर्जिया में चमकाया राजस्थान का सितारा, वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने नाम किया GOLD, लहराया जीत जका परचम

Jalore News: जालोर की बेटी सुनीता चौधरी ने जॉर्जिया में जीता स्वर्ण पदक! बटूमी इंटरनेशनल ओपन वुशू प्रतियोगिता में 70 किलोग्राम वर्ग में मेडल जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया.

Jalore News: जालोर की बेटी ने जॉर्जिया में चमकाया राजस्थान का सितारा, वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने नाम किया GOLD, लहराया जीत जका परचम
Image Credit: Jalore News

Jalore News: जालोर की बेटी सुनीता चौधरी ने जॉर्जिया में आयोजित बटूमी इंटरनेशनल ओपन वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का सितारा चमकाया है. सुनीता ने 70 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया और जीत का परचम लहराया.

उनकी इस उपलब्धि ने पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ा दी है और जालोर का नाम गौरवान्वित किया है. सुनीता की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि राजस्थान की बेटियां किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

इस महीने राजस्थान के लिए एक के बाद एक दो बड़ी उपलब्धियाँ आई हैं, जब राज्य की दो बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. भीलवाड़ा की अश्विनी बिश्नोई ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, जबकि जालोर की सुनीता चौधरी ने वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

अश्विनी ने एथेंस में अंडर 17 वर्ल्ड कुश्ती चैम्पियनशिप के 65 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश की प्रथम महिला पहलवान बनीं जो वर्ल्ड कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली हैं. सुनीता की उपलब्धि ने भी प्रदेश के लिए एक नया गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा है.

जालोर के लिए यह एक गौरव का क्षण है, जब सुनीता चौधरी ने वुशू खेल में पहला स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. सुनीता की इस उपलब्धि पर जिलेभर में खुशी की लहर है और विभिन्न खेल संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. सभी ने इसे जालोर के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है और सुनीता की इस सफलता को जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में सराहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More