Jalore News: दो गुटों में मारपीट, लाठी-डंडों और मूर्तियां फेंककर किया हमला

Jalore News: राजस्थान के जालोर जिले के आहोर में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान लाठी-डंडों और मूर्तियां फेंककर हमला किया गया. 

Jalore News: दो गुटों में मारपीट, लाठी-डंडों और मूर्तियां फेंककर किया हमला
Image Credit: Jalore NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Ahore, Jalore News: राजस्थान के जालोर जिले के आहोर कस्बे में मूर्तियों के भाव को लेकर दो गुटों में देर रात जमकर मारपीट हो गई. दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और मूर्तियां फेंककर एक-दूसरे पर हमला कर दिया.

घटना का वीडियो किसी ने मौके पर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया. घटना शनिवार देर शाम खालसा बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

बताया जा रहा है कि मूर्तियों के दाम तय करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी. साथ ही मूर्तियों की तोड़फोड़ भी हुई. इस दौरान तीन लोग घायल हो गए.

मारपीट के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय अस्पताल, आहोर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची.

उप निरीक्षक नरपत सिंह चंपावत ने बताया कि दोनों गुटों के बीच मारपीट की सूचना पर तुरंत पुलिस भेजी गई. बाद में दोनों पक्षों के पर्चा बयान दर्ज किए गए. दोनों तरफ से परस्पर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

घटना के बाद मामले का वीडियो रात से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों गुट एक-दूसरे पर मूर्तियां फेंकते और लाठियां चलाते नजर आ रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

वहीं, प्रतापगढ़ में पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे हैं एक अफीम डोड़ा चुरा तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस इसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार कर 81 किलो 400 ग्राम अफीम डोड़ा चुरा और तस्करी के काम में ली जा रही कार जब्त कर चुकी है.

धोला पानी थाना अधिकारी रविंद्र पाटीदार ने बताया कि तीन महीने पहले 13 मई को छोटी सादड़ी थाना पुलिस द्वारा बरकटी रोड पर रामदेव जी के निकट नाकाबंदी के दौरान गाडरियावास निवासी प्रदीप परिक को 81 किलो 440 ग्राम अफीम डोडा चुरा के साथ गिरफ्तार किया गया था.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज इस प्रकरण में पुलिस ने तस्करी के काम में ली जा रही कार को भी जप्त किया था. मामले की जांच धोलापानी थाना अधिकारी द्वारा की जा रही थी. पूछताछ में सामना आया कि प्रदीप यह डोडा चूरा गाडरियावास निवासी लालचंद उर्फ लाला कुमावत से लेकर आया था. इस पर पुलिस ने लालचंद की तलाश की लेकिन वह फरार चल रहा था, आज मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे अब अदालत में पेश किया जाएगा.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jalore News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More