Jalore में बीते 5 दिनों से बिजली हुई गुल! लोगों ने किया प्रदर्शन

Jalore News: राजस्थान के जालोर में बीते 5 दिनों से लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों ने परेशान होकर आज प्रदर्शन किया. 

Jalore में बीते 5 दिनों से बिजली हुई गुल! लोगों ने किया प्रदर्शन
Image Credit: Jalore NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jalore News: राजस्थान के जालोर में पिछले करीब 5 दिनों से लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान है. शुक्रवार की रात को परेशान लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. परेशान लोग सूरजपोल जीएसएस पहुंच गए, जहां घेराव कर प्रदर्शन किया.

इसके बाद डिस्कॉम कर्मचारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ. स्थानीय निवासी मनोहर ने बताया कि शहर में शांतिनगर, तासखाना बावड़ी, सूरजपोल के बाहर समेत कई कॉलोनियों में पिछले 5 दिन से शाम 6 से रात 10 बजे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आमजन और लोगों को परेशान होना पड़ा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

इसको लेकर लोगों ने जालोर डिस्कॉम ऑफिस से जोधपुर डिस्कॉम ऑफिस तक शिकायतें की लेकिन कोई समाधान नहीं होने पर लोग नाराज होकर रात करीब 10 बजे सूरजपोल के बाहर बने जीएसएस पर पहुंच गए. इधर सूरजपोल जीएसएस का लोगों ने घेराव कर प्रदर्शन किया.

जब परेशान लोग जीएसएस पहुंचे तो वहां एक कमरे में 2 कर्मचारी सोते हुए मिले. इससे नाराज लोगों ने प्रतिदिन बिजली कटौती का कारण पूछा तो कर्मिकों ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया.इस पर लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद अन्य कर्मिकों की समझाइश और समस्या के समाधान के आश्वासन पर मामला शांत हुआ.

इधर दूसरी ओर जालोर के भीनमाल सहित उपखंड क्षेत्र में एक बार फिर मौसम सक्रिय हुआ, पिछले दो-तीन दिन से तेज गर्मी और उमस के बीच शनिवार दोपहर में तेज में गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ, जिसमें करीब घंटे भर मूसलाधार बारिश हुई.

इस बारिश से सड़कों पर पानी का बहाव हुआ. वहीं, 1 घंटे तक हुई बारिश के चलते सड़कों पर पानी का बहाव देखने को मिला तो जनजीवन खासा प्रभावित हुआ. इधर निचले इलाकों में जल भराव की वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. तेज मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों पर पानी का तेज बहाव हुआ तो वही मौसम खुशनुमा हो गया और किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई. बता दें की मौसम विभाग में जिले में पिछले 24 घंटे में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jalore News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल, राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र रखता है और सटीक और विश्वसनीय खबरें दिखाता है. जुड़िए हमारे साथ, क्योंकि राजस्थान के विकास में आप भी हैं भागीदार और अपनी राय हमारे साथ सांझा कीजिए.
Read More