जालोर में शिक्षकों का बगावत मोड ऑन! जाति विशेष को टारगेट करने का आरोप

Rajasthan News: जालोर में पीड़ित शिक्षकों ने जाति विशेष को टारगेट करने के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा.

जालोर में शिक्षकों का बगावत मोड ऑन! जाति विशेष को टारगेट करने का आरोप
Image Credit: Jalore News

Rajasthan News: राजस्थान में पिछले 5 वर्षों की भर्ती परीक्षाओं में नियुक्त शिक्षकों की जांच के आदेश राज्य सरकार द्वारा दिए जाने के बाद जालोर जिले में विवाद गहरा गया है. एसओजी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ओर से हाल ही में जालौर के 114 शिक्षकों पर दर्ज हुए मामले में पीड़ित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक एसओजी एवं एटीएस शिक्षा विभाग निदेशक और शिक्षा मंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन दिए गए हैं, जिसमे जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) और जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) को ज्ञापन सौंपकर नई जांच कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. शिक्षकों का आरोप है कि जिला शिक्षा अधिकारी जालोर द्वारा गठित कमेटी ने द्वेषपूर्ण तरीके से जांच करते हुए निर्दोष शिक्षकों के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणियां कर दी.

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिला अध्यक्ष जयकरण खिलेरी और पीड़ित शिक्षकों ने बताया कि जिला स्तर की कमेटी ने उनकी कोई प्रत्यक्ष जांच नहीं की. ब्लॉक स्तर की कमेटी द्वारा जानबूझकर जाति विशेष के शिक्षकों को निशाना बनाते हुए प्रतिकूल टिप्पणियां दर्ज की गई, जिन्हें जिला स्तर की कमेटी ने बिना सुनवाई के ही आगे भेज दिया. शिक्षकों का कहना है कि अन्य जिलों में जिला स्तर पर गठित कमेटियों ने कार्मिकों को बुलाकर दोबारा जांच की, लेकिन जालोर में ऐसा नहीं हुआ. ज्ञापन में मांग की गई है कि नई कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच करवाई जाए और जिन शिक्षकों को जानबूझकर फंसाया गया है, उन्हें न्याय दिया जाए. साथ ही जब तक निष्पक्ष जांच पूरी न हो, तब तक विभागीय कार्रवाई न की जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

ज्ञापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पीड़ित शिक्षक मौजूद रहे, जिनमें दीपेंद्र खिलेरी, मनोहर भादू, दिनेश कुमार, भंवरलाल, गिरधारी राम, श्रवण कुमार, पप्पू राम, महेंद्र कुमार, दीनालाल समेत कई शिक्षक शामिल थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.